
चंद्रयान की कामयाबी और उसकी सफलतापूर्वक चांद पर लैंडिंग को लेकर पूरे देश की निगाह लगी हुई है. बुधवार को सीहोर के निजी विद्यालय में छात्र-छात्राओं द्वारा चंद्रयान की भव्य और आकर्षक रंगोलिया बनाई गई. जानकारी के अनुसार, सीहोर के ब्ल्यू बर्ड स्कूल में शिक्षक व छात्रों द्वारा चंद्रयान 3 की चांद पर सफलता पूर्वक लैंडिंग के लिए कामना की. शिक्षकों व छात्रों ने चंद्रयान - 3 की रंगोली बनाई.
इस संबंध में ब्लू वर्ल्ड स्कूल के जयंत दसवानी ने बताया कि यह पूरे देश के लिए गर्व की बात है कि आज चंद्रयान चांद पर कदम रखेंगी सभी लोगों में इस बात को लेकर काफी उत्साह है आज विद्यार्थियों ने चंद्रयान की आकर्षक रंगोलिया बनाई है. रंगोली आती सुंदरबनी कि वह किसी का भी मन मोह ले. यह अपने आप में बच्चों का एक अनोखा प्रयास है, जिसको लेकर पूरे स्कूली बच्चों में उत्साह का वातावरण है और अपने देश से एक लगाओ और अपनापन भी चंद्रयान को लेकर दर्शाता है.

चंद्रयान-3 आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चांद के साउथ पोल पर सॉफ्ट लैंडिंग के साथ ही इतिहास रच देगा. ऐसा होने पर भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा. ऐसे में स्कूली बच्चों में काफी उत्साह बना हुआ है.