विज्ञापन
This Article is From Sep 10, 2024

हे भगवान ! स्कूल में नाबालिग छात्राएं ले आईं बीयर, बर्थ-डे पार्टी की तस्वीरें वायरल होने पर मचा बवाल

Liquor Party at School : सभी लड़कियों ने क्लासरूम में बीयर और अन्य नशीले पदार्थों के साथ एक टेबल सजाई और जमकर सेवन किया. बताया जा रहा है कि जब छात्राओं के इस हरकत के दौरान स्कूल में टीचर भी मौजूद थे.

हे भगवान ! स्कूल में नाबालिग छात्राएं ले आईं बीयर, बर्थ-डे पार्टी की तस्वीरें वायरल होने पर मचा बवाल
हे भगवान ! स्कूल में नाबालिग छात्राएं ले आईं बीयर, बर्थ-डे पार्टी की तस्वीरें वायरल होने पर मचा बवाल

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बिलासपुर (Bilaspur) जिले के एक स्कूल से बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है. जहां बर्थ डे पार्टी मनाने के नाम पर 12 क्लास की छात्राओं ने क्लासरूम में सरेआम शराब पार्टी की. सभी लड़कियों ने क्लासरूम में बीयर और अन्य नशीले पदार्थों के साथ एक टेबल सजाई और जमकर सेवन किया. बताया जा रहा है कि जब छात्राओं के इस हरकत के दौरान स्कूल में टीचर भी मौजूद थे. इस घटना के खुलासे के बाद जहां शिक्षा का मंदिर दागदार हुआ है... तो वहीं, सोशल मीडिया पर भी घटना की किरकिरी हो रही है. बता दें कि ये मामला मस्तूरी इलाके के भटचौरा शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला का है.

जानिए क्या है मामला ?

सूत्रों के मुताबिक, कुछ दिन पहले 12वीं कक्षा की एक छात्रा का जन्मदिन था. इस मौके पर छात्राओं ने स्कूल के क्लासरूम में ही बीयर पार्टी मनाने का फैसला किया. पार्टी के दौरान छात्राओं ने क्लासरूम में बीयर और अन्य नशे की सामग्री के साथ टेबल सजाते हुए जमकर नशाखोरी की. सभी लड़कियों ने पार्टी के बाद सोशल मीडिया पर स्टोरी भी लगाई जिसके बाद मामला प्रकाश में आया.

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें :

साड़ी का पल्लू कसकर महिला के साथ हैवानियत ! बदले के लिए शख्स ने पार की हदें

शिकायत के बात जांच हुई शुरू

बताया जा रहा है की इस हरकत के दौरान स्कूल में शिक्षक भी मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी छात्राओं को समझाने-बुझाने और रोकने की कोशिश नहीं की. इधर, आस-पास के लोगों से जब इस बारे में जानकारी प्राप्त की, तो उन्होंने तुरंत खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) से शिकायत की. BEO ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू कर दी है. वे खुद स्कूल पहुंचे और स्कूल के स्टाफ समेत छात्रों से इस घटना के बारे में पूछताछ की.

ये भी पढ़ें : 

"मैं तो तुम्हें देख रहा हूँ.... " प्रिंसिपल की हरकत के बाद भड़की छात्रा ने दर्ज कराई FIR

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com