रायपुर के VIP रोड पर दिखा रशियन युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा, पहले कार से स्कूटी सवार को मारी टक्कर, फिर उल्टे पुलिस से भिड़ी

Russian Girl Viral Video: रायपुर के वीआईपी रोड पर हंगामा करती रशियन लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है. यह सब ड्रामा हादसे के बाद हुआ. रशियन युवती कार चला रहे शख्स की गोद में बैठी थी, जो हादसे का शिकार हो गई.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Russian Girl Video Viral: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड (VIP Road) का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां एक युवती हंगामा करती दिख रही है. यह लड़की रूस देश की है. युवती शराब के नशे में थी. पुलिस ने युवती को हिरासत में लिया है. युवती के साथ एक शख्स भी था, उसे भी हिरासत में लिया गया है.

Advertisement
दरअसल, घटना बुधवार रात तेलीबांधा थाना इलाके की है. पुलिस के अनुसार, घटना के दौरान वहा मौजूद लोगों का कहना है कि रशियन युवती और एक शख्स कार में सवार थे. वह व्यक्ति कार चला रहा था और लड़की उसकी गोद में बैठी थी. इसी दौरान कार से स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी पर सवार तीन लोग घायल हो गए.

घायलों को कराया अस्पताल में भर्ती

घायल तीनों युवकों को गंभीर हालत में मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया. हादसे के दौरान आसपास के लोग पहुंच गए और उन्हें पकड़ लिया. लोगों का कहना है कि लड़की ने हंगामा शुरू कर दिया. ये दोनों नशे में धुत थे और कार सवार शख्स पेशे से वकील बताया जा रहा है.

पुलिस कर्मियों के साथ की धक्कामुक्की

सूचना के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई. पुलिस ने लड़की को काफी देर तक समझाया. इस दौरान लड़की ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्कामुक्की भी की. फिर पुलिस ने रशियन युवती के साथ कार में सवार शख्स को हिरासत में लिया. फिर लड़की को भी हिरासत में लेकर कार में बैठाया. 

Topics mentioned in this article