विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में महिला कॉन्स्टेबल का शव मिलने से सनसनी, पुलिस क्वार्टर में फांसी के फंदे पर था लटका

Chhattisgarh Hindi News: घटना की जानकारी लगते ही पुलिस भी पहुंच गई और शव को फंदे से उतारा, फिर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. शव थाने के क्वार्टर में ही मिला है.

छत्तीसगढ़ में महिला कॉन्स्टेबल का शव मिलने से सनसनी, पुलिस क्वार्टर में फांसी के फंदे पर था लटका
पुलिस क्वार्टर में लटका मिला शव.

Woman Cob Body Found: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सनसनीखेज खबर सामने आ रही है. एक महिला पुलिसकर्मी का शनिवार रात को फांसी के फंदे पर लटकता हुआ शव मिला है. हालांकि, अभी पुलिस को हत्या और आत्महत्या पर संदेह है. इसके लिए जांच कर रही है. महिला पुलिसकर्मी की पहचान पूजा कुशवाहा के रूप में हुई है, जो पुलिस कॉलोनी में रह रही थी.

दरअसल, आज़ाद चौक थाना क्षेत्र में शनिवार रात लगभग साढ़े 8 बजे महिला आरक्षक (कॉन्स्टेबल) पूजा का शव थाने के पीछे पुलिस क्वार्टर में लटका मिला है. जानकारी के अनुसार, थाने में सूचना मिली कि एक महिला की फांसी के फंदे पर लाश लटकी हुई है. आजाद चौक पुलिस टीम और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. शव को नीचे उतार कर पंचनामा कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. 

महिला कॉन्स्टेबल आजाद चौक थाने में ही तैनात थी. पुलिस इस मामले में सहकर्मियों और परिजनों से पूछताछ कर रही है. पुलिस का मानना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद अहम खुलासा हो सकता है.

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में 1 मई से शुरू होगा जनगणना 2027 का पहला चरण: आपसे पूछे जाएंगे इस तरह के सवाल, 16 अप्रैल से डिजिटल स्व-गणना

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close