Viral Video: होली से पहले पानी वाले गुब्बारे ने किया अंदर...राह चलते लोगों पर फेंक रहे थे युवक

Police Suo-Moto Action: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में 4 पहिया वाहन हैरियर में सवार युवक राहगीरों पर वाटर बलून मारते हुए दिख रहे हैं. हैरियर गाड़ी की छत यानी सनरूफ से बाहर निकलकर युवक आसपास चल रहे राहगीरों पर पानी से भरे गुब्बारे फेंकते नजर आ रहे हैं. वायरल वीडियो में राहगीरों की परेशानी को देखते हुए रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने एक्शन लिया है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
RAIPUR COMMISSIONERATE POLICE SUO- MOTO ACTION

Holi Water Baloons: राजधानी रायपुर में गाड़ी में बैठकर राहगीरों पर पानी से भरा गुब्बारा फेंकना युवकों को तब भारी पड़ गया जब रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उसकी चार पहिया वाहन को जब्त कर लिया और चालक समेत युवकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की. वायरल वीडियो में युवक सड़क पर चल रहे राहगीरों पर वाटर बलून फेंकते हुए कैद हुए हैं. 

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में 4 पहिया वाहन हैरियर में सवार युवक राहगीरों पर वाटर बलून मारते हुए दिख रहे हैं. हैरियर गाड़ी की छत यानी सनरूफ से बाहर निकलकर युवक आसपास चल रहे राहगीरों पर पानी से भरे गुब्बारे फेंकते नजर आ रहे हैं. वायरल वीडियो में राहगीरों की परेशानी को देखते हुए रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने एक्शन लिया है.    

ये भी पढ़ें-Viral Reel: 'शक्ल अच्छी नहीं तो क्या, सरकारी नौकरी तो है' वायरल वीडियो से खतरे में आया 6 ट्रेनी आरक्षकों का भविष्य

वाहन के सनरूफ से बाहर निकलकर पानी वाले गुब्बारे मार रहे थे युवक

घटना बीते 2 मार्च की है, जब हैरियर कार पर सवार युवक थाना गुढ़ियारी क्षेत्रांतर्गत भारतमाता चौक से कोटा की ओर जाने वाले रास्ते में वाहन के सनरूफ से बाहर निकलकर सड़क के किनारे चल रहे राहगीरों पर पानी वाले गुब्बारे मार रहे थे. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड होते ही वायरल हो गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि वाटर बलून मारे जाने से राहगीरों को काफी तकलीफ का सामना करना पड़ रहा था.

वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने हैरियर कार को जब्त किया

रिपोर्ट के मुताबिक राहगीरों पर वाटर बलून फेंकने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने मामले का स्वतः संज्ञान लिया और चार पहिया वाहन में युवकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हैरियरर कार को जब्त कर लिया और कार में सवार होकर कार की छत से राहगीरों पर वाटर बलून फेंकने के आरोपी सभी युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. 

Advertisement

ये भी पढ़ें-टीकमगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष पति की गजब बेइज्जती, बीच मीटिंग में सीएमओ ने दिखाया बाहर का रास्ता!

रायपुर पुलिस द्वारा जब्त की गई हैरियर कार

चालक समेत आरोपी युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज 

गौरतलब है वायरल वीडियो में टाटा हैरियर गाड़ी नंबर सीजी/04/पी डबल्यू/8922 पर सवार युवकों और वाहन चालक के खिलाफ पुलिस ने थाना गुढ़ियारी में विभिन्न धाराओं में केस रजिस्टर कर कार मालिक विजय कुकरेजा निवासी देवपुरी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए घटना में प्रयुक्त गाड़ी को जब्त कर लिया है और आरोपी युवकों के खिलाफ बीएमएस की धारा 100/26  और 281 बीएनस के तहत के दर्ज किया है. 

ये भी पढ़ें-'गोद में बिठाता है, कभी कपड़ों में हाथ डालता है', छात्राओं का गंभीर आरोप, पॉक्सो एक्ट में टीचर पर दर्ज हुआ FIR

Advertisement