रायपुर में आज शाम नहीं आएगा पानी, इन 42 इलाकों की सप्लाई रहेगी बंद 

रायपुर के रावणभाटा सबस्टेशन में भूमिगत केबल को मेन लाइन से जोड़ने के कारण 33 केवी की बिजली लाइन बंद रहेगी. इस कारण आज 11 जून को शहर के 42 इलाकों में पानी की सप्लाई नही होगी. नगर निगम ने इसकी सूचना दो दिन पहले ही दे दी थी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
रायपुर के 42 इलाकों में आज शाम 11 जून को नहीं आएगा पानी.

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के लोगों को आज यानी गुरुवार (11 जून 2026) की शाम पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है. शहर के कई बड़े इलाकों में जलापूर्ति पूरी तरह ठप रहेगी. रायपुर नगर निगम के जलकार्य विभाग ने सूचना जारी कर बताया है कि बिजली मेंटेनेंस काम के कारण शहर की 42 टंकियों से पानी की सप्लाई नहीं की जाएगी.

क्यों प्रभावित रहेगी सप्लाई?

जानकारी के अनुसार, रावणभाटा सबस्टेशन में भूमिगत (अंडरग्राउंड) केबल को मेन लाइन से जोड़ने के कारण 33 केवी की बिजली लाइन बंद रहेगी, जिससे शहर के 3 बड़े फिल्टर प्लांट को लाइट नहीं मिल सकेगी. इस कारण पानी की सप्लाई नहीं हो सकेगी. 

Advertisement

ये भी पढ़ें-  इंद्रावती नदी पर 648 मीटर लंबा फुंडरी ब्रिज बनकर तैयार, नहीं बंटेगा बीजापुर, अबूझमाड़ के 50 गांव को फायदा 

इन 42 इलाकों में नहीं आएगा पानी  

आज 11 जून की शाम को जिन प्रमुख इलाकों में पानी की सप्लाई नहीं होगी, उनमें डंगनिया, ईदगाहभाठा, गंज, गुढ़ियारी, न्यू राजेंद्र नगर, श्याम नगर, तेलीबांधा, शंकर नगर, खमतराई, भनपुरी, भाठागांव और चंगोराभाठा शामिल हैं. इसके अलावा कुशालपुर, डीडी नगर, सरोना, टाटीबंध, कोटा, कबीर नगर, जरवाय, गोगांव, मठपुरैना, लालपुर, अमलीडीह, अवंति विहार, मंडी, मोवा, सड्डू, दलदल सिवनी, रामनगर, कचना, आमासिवनी, देवपुरी, मोतीबाग, बोरियाखुर्द, जोरा, रायपुरा, कुकरबेड़ा, बैरन बाजार (नया), देवेंद्र नगर (नया) और संजय नगर समेत कई अन्य क्षेत्रों में भी पानी नहीं आएगा.

ये भी पढ़ें-  छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री साय ने समझी सीएम हेल्पलाइन की प्रक्रिया, शिकायतकर्ता से कॉल पर की बात, अधिकारियों को दिए निर्देश  

कल से मिलेगी राहत 

नगर निगम की ओर से पाई सप्लाई नहीं होने की सूचना 2 दिन पहले दे दी गई थी. लोगों से अपील की है कि वे अपनी जरूरत का पानी स्टोर करके रखें. 12 जून (शुक्रवार) की सुबह से पूरे शहर में नियमित और सामान्य रूप से जलापूर्ति होगी. 

Advertisement
Topics mentioned in this article