DA Hike: छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, CM साय ने की घोषणा

Chhattisgarh DA Hike News: छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर है. यहां अधिकारी-कर्मचारियों के हित में सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है. आइए जानते हैं... 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Dearness Allowance Hike: छत्तीसगढ़ में अधिकारी-कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. सरकार ने प्रदेश के अधिकारी-कर्मचारियों के हित में एक बड़ा फैसला लिया है. राज्य के अधिकारी-कर्मचारियों को केंद्र के समान महंगाई भत्ता मिलेगा. सीएम विष्णु देव साय ने इसकी घोषणा कर दी है. 

रायपुर में प्रदेश अधिवेशन का हो रहा है आयोजन

दरअसल आज रविवार को राजधानी रायपुर के रोहनीपुरम में राज्य कर्मचारी संघ के आठवें प्रदेश अधिवेशन का आयोजन किया जा रहा है. इस अधिवेशन में प्रदेशभर के कर्मचारी शामिल हुए हैं. यहां सीएम विष्णु देव साय भी पहुंचे. कर्मचारियों को उन्होंने संबोधित किया. इसी बीच उन्होंने कर्मचारियों के हित में बढ़ा फैसला लेते हुए महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा कर दी. 

Advertisement

अब इतना मिलेगा

सीएम साय ने कर्मचारियों के हित में घोषणा करते हुए कहा कि अब राज्य के अधिकारी-कर्मचारियों को केंद्र के समान महंगाई भत्ता मिलेगा. अब 55% से बढ़कर 58% महंगाई भत्ता मिलेगा. 3 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी कर दी गई है. कर्मचारियों के हित में लिए इस फैसले के बाद कर्मचारी संघ में काफी खुशी देखने को मिली. 

ये भी पढ़ें खूंखार नक्सली पापाराव... 25-30 नक्सलियों के साथ हथियार लेकर घूम रहा, सरेंडर नक्सली ने किए कई सारे खुलासे 

ये भी पढे़ं IAS Amitabh Jain: जानिए कौन हैं अमिताभ जैन? जिन्हें रिटायरमेंट के बाद मिली राज्य मुख्य सूचना आयुक्त की जिम्मेदारी