विज्ञापन
This Article is From Apr 01, 2026

पत्नी-बेटी की हत्या कर थाने पहुंचा बर्खास्त पुलिसकर्मी, बोला-''बीवी के किराएदार से थे अवैध संबंध''

Raipur Double Murder Case: छत्तीसगढ़ के रायपुर के सेमरिया गांव में एक बर्खास्त पुलिसकर्मी ने पत्नी और सौतेली बेटी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी. आरोपी ने खुद थाने पहुंचकर सरेंडर किया. घटना के पीछे चरित्र शंका और पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है.

पत्नी-बेटी की हत्या कर थाने पहुंचा बर्खास्त पुलिसकर्मी, बोला-''बीवी के किराएदार से थे अवैध संबंध''

Raipur Double Murder Case: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड की खबर सामने आई है. विधानसभा पुल‍िस थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव में बुधवार सुबह करीब 7 बजे एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और सौतेली बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी. इस वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.

कुल्हाड़ी (टांगिया) से की हत्या

पुलिस के मुताबिक आरोपी गुलाब साहू ने पहले अपनी पत्नी लता साहू पर कुल्हाड़ी (टांगिया) से हमला किया. जब उसकी बेटी चित्रा साहू (22) बीच-बचाव के लिए आई, तो आरोपी ने उसे भी नहीं छोड़ा और उस पर भी हमला कर मौत के घाट उतार दिया. दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.

चरित्र शंका बना हत्या की वजह

रायपुर पुल‍िस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था. उसने पुलिस को बताया कि पत्नी का किराएदार के साथ संबंध होने का उसे शक था. इसी बात को लेकर घर में अक्सर विवाद होता था. आरोपी ने दावा किया कि वह पत्नी और बेटी के कथित मानसिक उत्पीड़न से परेशान था, जिसके चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया.

खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी गुलाब साहू सीधे थाने पहुंच गया और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. उसने खुद ही हत्या की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. बताया जा रहा है कि आरोपी गुलाब साहू पहले बिलासपुर जिला पुलिस बल में पदस्थ था, लेकिन करीब 2 साल पहले उसने नौकरी छोड़ दी थी. इसके बाद वह एक सेल्समैन के तौर पर काम कर रहा था.

पुलिस कर रही मामले की जांच

दोहरे हत्‍याकांड के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है. फिलहाल मामले की गहन जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पूछताछ जारी है.

यह भी पढ़ें : ‘फर्जी अजय अग्रवाल' का खेल! निजी अस्पतालों को कर रहा ब्लैकमेल, हेल्थ सेक्रेटरी ने पुलिस कमिश्नर को ल‍िखा पत्र

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com