विज्ञापन

‘फर्जी अजय अग्रवाल’ का खेल! निजी अस्पतालों को कर रहा ब्लैकमेल, हेल्थ सेक्रेटरी ने पुलिस कमिश्नर को ल‍िखा पत्र

Chhattisgarh Hospital Blackmail Case: छत्तीसगढ़ में “अजय अग्रवाल” नाम का एक शख्स फर्जी पहचान बनाकर निजी अस्पतालों को फोन के जरिए ब्लैकमेल कर रहा है. हेल्थ सेक्रेटरी ने साफ किया है कि विभाग में इस नाम का कोई कर्मचारी नहीं है और पूरे मामले में पुलिस जांच की मांग की गई है. 

‘फर्जी अजय अग्रवाल’ का खेल! निजी अस्पतालों को कर रहा ब्लैकमेल, हेल्थ सेक्रेटरी ने पुलिस कमिश्नर को ल‍िखा पत्र
chhattisgarh hospital blackmail fake ajay agarwal case
Ai Generated Image

छत्तीसगढ़ में इन दिनों निजी अस्पतालों को ब्लैकमेल किए जाने का मामला सुर्खियों में है. हेल्थ सेक्रेटरी ने रायपुर पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. 17 मार्च को लिखा गया यह पत्र अब सामने आया है. पत्र में ‘अजय अग्रवाल' नाम के एक शख्स पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं. बताया गया है कि आरोपी दुर्ग और बिलासपुर के अस्पताल संचालकों को फोन कर खुद को स्वास्थ्य विभाग से जुड़ा व्यक्ति बताता है और उन्हें धमकाकर पैसे मांगता है.

फर्जी पहचान बनाकर कर रहा वसूली का प्रयास

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव द्वारा लिखे गए पत्र में कहा गया है कि एक अज्ञात व्यक्ति खुद को “अजय अग्रवाल” बताकर विभाग के निजी स्थापना से जुड़ा होने का दावा करता है. वह अस्पताल संचालकों को फोन कर उनके खिलाफ कथित शिकायतों का हवाला देता है और उन शिकायतों को खत्म कराने के नाम पर मानसिक दबाव बनाता है. इसके साथ ही अप्रत्यक्ष रूप से पैसों की मांग भी की जा रही है. इतना ही नहीं, कुछ लोगों को मंत्रालय बुलाकर भी भ्रमित किए जाने की बात सामने आई है.

विभाग ने किया साफ-कोई कर्मचारी नहीं है इस नाम का

हेल्थ सेक्रेटरी ने स्पष्ट किया है कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, मंत्रालय या उनके निजी स्टाफ में “अजय अग्रवाल” नाम का कोई व्यक्ति कार्यरत नहीं है. प्रथम दृष्टया यह मामला उनके नाम और पद का दुरुपयोग कर अनुचित लाभ लेने का प्रतीत होता है. इस तरह की गतिविधियों से विभाग और व्यक्तिगत छवि दोनों को नुकसान पहुंच रहा है. 

chhattisgarh hospital blackmail fake ajay agarwal case

chhattisgarh hospital blackmail fake ajay agarwal case

कई अस्पतालों ने की शिकायत

इस पूरे मामले में कई अस्पताल संचालकों ने लिखित शिकायत दी है. इनमें प्रमुख रूप से डॉ. मनोज पोपटनी, संचालक, एएम हॉस्पिटल, चरौदा (भिलाई) व डॉ. ओम प्रकाश कराडे, संचालक, गंगोत्री अस्पताल, आर्य नगर (दुर्ग) आद‍ि शाम‍िल हैं. इसके अलावा एसआर अस्पताल (भिलाई), आर.बी. अस्पताल (बिलासपुर) और हाईटेक अस्पताल से भी इसी तरह की शिकायतें मिली हैं. इससे साफ है कि यह मामला संगठित स्तर पर की जा रही धोखाधड़ी से जुड़ा हो सकता है.

पुलिस से जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

हेल्थ सेक्रेटरी ने पुलिस कमिश्नर से इस गंभीर मामले में तत्काल जांच शुरू करने और दोषी व्यक्ति या व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करने की मांग की है.साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सभी अस्पतालों और संस्थानों को सतर्क रहने और जागरूकता बढ़ाने के निर्देश जारी करने की भी बात कही गई है. 

यह भी पढ़ें : Gehu Kharidi MP 2026: समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के लिए हो जाएं तैयार; पंजीयन कब, कैसे और कहां करें जानिए 

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close