विज्ञापन
This Article is From Oct 26, 2024

रायपुर में AC फटने से दो की मौत, धमाके के बाद उठी आग की लपटें

Raipur AC Blast:  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शनिवार को एक इमारत में AC फटने की वजह दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए. 

रायपुर में AC फटने से दो की मौत, धमाके के बाद उठी आग की लपटें

Raipur AC Blast:  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शनिवार को एक इमारत में AC फटने की वजह दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए. 

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मिनी माता चौक के पास स्थित आवासीय-सह-व्यावसायिक इमारत की दूसरी मंजिल पर आज देर शाम आग की लपटें उठने के बाद पुलिस को सूचित किया गया.  पुलिस कर्मियों, एक दमकल गाड़ी और एक एम्बुलेंस को मौके पर भेजा गया और बचाव अभियान शुरू किया गया. 

धुएं ने ले ली जान...

अधिकारी ने बताया कि इमारत के परिसर में घना धुआं भर गया था. एक पुरुष और एक महिला बेहोश पड़े मिले. उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया."अधिकारी ने बताया कि दो अन्य को घायल अवस्था में बचाया गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया. 
 

ये भी पढ़ें- शिवराज के बेटे कार्तिकेय ने ऐसा क्या कहा कि दिग्विजय बोले- 'अभी से ऐसा भाषण ना दो'

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com