विज्ञापन

Railway Block News: नागपुर मंडल में 6-7 मार्च को ट्रैफिक ब्लॉक, कई MEMU ट्रेनें रद्द, यात्रियों को हो सकती है परेशानी  

Railway Block News: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल में आरएच गर्डर डी-लॉन्चिंग कार्य के कारण 6 और 7 मार्च 2026 को कई MEMU ट्रेनें रद्द रहेंगी और कुछ एक्सप्रेस गाड़ियों को बीच मार्ग में नियंत्रित किया जाएगा. यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जरूर जांचने की सलाह दी गई है.

Railway Block News: नागपुर मंडल में 6-7 मार्च को ट्रैफिक ब्लॉक, कई MEMU ट्रेनें रद्द, यात्रियों को हो सकती है परेशानी  

Railway Block News: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल में आरएच गर्डर डी-लॉन्चिंग कार्य के कारण 6 और 7 मार्च 2026 को कई MEMU ट्रेनें रद्द रहेंगी और कुछ एक्सप्रेस गाड़ियों को बीच मार्ग में नियंत्रित किया जाएगा. यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जरूर जांचने की सलाह दी गई है.

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल के (बोरतलाव-दरेकसा) एवं (गुदमा-गोंदिया) रेल खंड के मध्य RH गर्डर डी लॉन्चिंग कार्य के फलस्वरूप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल में स्थित समपार फाटक संख्या 481 (कि.मी. 948/19-21) बोरतलाव–दरेकसा एवं  गुदमा-गोंदिया स्थित समपार फाटक संख्या 504 (991/20-22) रेलखंड पर आरएच गर्डर के डी-लॉन्चिंग कार्य के लिए दिनांक 06 मार्च से 07 मार्च 2026 तक ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया जाएगा. यह कार्य संरक्षा एवं अवसंरचना सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से किया जा रहा है.

इस कार्य के अंतर्गत 06 मार्च 2026 की रात्रि 23:00 बजे से 07 मार्च 2026 की प्रातः 02:00 बजे तक डाउन लाइन पर 3 घंटे तथा 06 मार्च 2026 की रात्रि 23:00 बजे से 07 मार्च 2026 की प्रातः 02:30 बजे तक अप लाइन पर 3 घंटे 30 मिनट का ब्लॉक लिया जाएगा. इस कार्य के कारण कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन अस्थायी रूप से प्रभावित रहेगा। जिसका विवरण इस प्रकार है. 

निरस्त /रद्द की जाने वाली गाड़ियां 

1) गाड़ी संख्या 68721 रायपुर–डोंगरगढ़ मेमू (06 एवं 07 मार्च 2026) को रद्द रहेगी.

2) गाड़ी संख्या 68723 डोंगरगढ़–गोंदिया मेमू (06 एवं 07 मार्च 2026) को रद्द रहेगी.

3) गाड़ी संख्या 68724 गोंदिया– रायपुर मेमू (07 एवं 08 मार्च 2026) को रद्द रहेगी.

4) गाड़ी संख्या 68741 दुर्ग–गोंदिया मेमू (06 एवं 07 मार्च 2026) को रद्द रहेगी.

5) गाड़ी संख्या 68742 गोंदिया–दुर्ग मेमू (06 एवं 07 मार्च 2026) रद्द रहेगी.

6) गाड़ी संख्या 68743 गोंदिया– नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू (06 एवं 07 मार्च 2026) को रद्द रहेगी.

7) गाड़ी संख्या 68744 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–गोंदिया मेमू (06 एवं 07 मार्च 2026) को रद्द रहेगी।
8) गाड़ी संख्या 68711 डोंगरगढ़–गोंदिया मेमू (06 एवं 07 मार्च 2026) को रद्द रहेगी.

9) गाड़ी संख्या 68713 गोंदिया– नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू (06 एवं 07 मार्च 2026) को रद्द रहेगी.

10) गाड़ी संख्या 68716 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–गोंदिया मेमू (06 एवं 07 मार्च 2026) को रद्द रहेगी.

11) गाड़ी संख्या 68712 गोंदिया–डोंगरगढ़ मेमू (06 एवं 07 मार्च 2026) को रद्द रहेगी.

12) गाड़ी संख्या 68715 बालाघाट– नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू (06 एवं 07 मार्च 2026) को रद्द रहेगी.

13) गाड़ी संख्या 68714 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–बालाघाट मेमू (06 एवं 07 मार्च 2026) को रद्द रहेगी.

बीच मार्ग में नियंत्रित की जाने वाली गाड़ियां

1) गाड़ी संख्या 18109 टाटानगर–इतवारी एक्सप्रेस (06 मार्च 2026) को दुर्ग - बोरतलाव के बीच नियंत्रित किया जाएगा.
2) गाड़ी संख्या 18239 कोरबा–इतवारी एक्सप्रेस (06 मार्च 2026) को दुर्ग - बोरतलाव के बीच नियंत्रित किया जाएगा.

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close