विज्ञापन
This Article is From Aug 25, 2023

चाकूबाजी की घटना के बाद जागा रायगढ़ पुलिस प्रशासन, देर रात हुई बाइक पेट्रोलिंग

सीएसपी अभिनव उपाध्याय ने बताया कि बाइक पेट्रोलिंग में 4 थानों की पुलिस शामिल थी. इस दौरान पुलिस ने एक दर्जन से अधिक असमाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की है.

चाकूबाजी की घटना के बाद जागा रायगढ़ पुलिस प्रशासन, देर रात हुई बाइक पेट्रोलिंग
रायगढ़ पुलिस द्वारा असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार कर सिटी कोतवाली थाने में अग्रिम कार्यवाही के लिए लाया गया है.
रायगढ़:

रायगढ़ में दो दिन पहले शहर के व्यस्ततम इलाके रामनिवास टाकीज चौक में चाकूबाजी की वारदात हुई थी. जिसके बाद जिला पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध सक्रियता बढ़ा दी है. बीती रात एसएसपी सदानंद कुमार के दिशा निर्देश में पुलिस ने शहर में बाइक पेट्रोलिंग की. बाइक पेट्रोलिंग का नेतृत्व रायगढ़ नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव उपाध्याय ने किया. 

सीएसपी अभिनव उपाध्याय ने बताया कि एसएसपी सदानंद कुमार और एडीशनल एसपी के मार्गदर्शन में रायगढ़ पुलिस ने रात्रि कालीन बाइक पेट्रोलिंग प्रारंभ की है. चुनावी वर्ष को ध्यान में रखते हुए असमाजिक तत्वों में डर कायम रखने के लिए यह पेट्रोलिंग की जा रही है. इसके अलावा आम जनता को भय मुक्त वातावरण सुनिश्चित करना हमारा लक्ष्य है. 

बाइक पेट्रोलिंग के माध्यम से हम आम शहरी के मन में पुलिस के प्रति सम्मान और विश्वास बनाने का प्रयास करेंगे.

अभिनव उपाध्याय

सीएसपी, रायगढ़

सीएसपी उपाध्याय ने कहा कि बाइक पेट्रोलिंग के माध्यम से हम आम शहरी के मन में पुलिस के प्रति सम्मान और विश्वास बनाने का प्रयास करेंगे. साथ ही इसके माध्यम से पुलिस शहर के उन पहुंच विहीन इलाकों तक जा पाएगी जहां पूरी रात असमाजिक तत्व सक्रिय रहते हैं. इसके अलावा खुले आम शराब पीने वालों के विरुद्ध भी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि उनकी गतिविधियों पर अकुंश लगाया जा सके. सीएसपी अभिनव उपाध्याय के मुताबिक बाइक पेट्रोलिंग की प्रक्रिया अब से नियमित तौर पर चलती रहेगी. 

दर्जन भर से ज्यादा असमाजिक तत्वों पर हुई कार्रवाई

सीएसपी अभिनव उपाध्याय ने बताया कि बाइक पेट्रोलिंग में 4 थानों की पुलिस शामिल थी. इस दौरान पुलिस ने एक दर्जन से अधिक असमाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई भी की है. कुछ लोग खुलेआम शराब पी रहे थे वहीं कुछ लोग असमाजिक गतिविधियों में लिप्त थे. सभी को गिरफ्तार कर सिटी कोतवाली थाने में अग्रिम कार्यवाही के लिए लाया गया है. अब से ये कार्रवाई नियमित तौर पर चलती रहेगी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com