विज्ञापन
This Article is From Apr 10, 2025

बीयर बॉटल में नक्सलियों ने छुपाई थी ‘मौत’, खतरनाक मंसूबों पर सुरक्षाबलों ने फेरा पानी

Naxalite IED Recovered: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षा बलों ने माओवादियों के नापाक मंसूबों को विफल कर दिया. कोबरा 204 की टीम ने एरिया डॉमिनेशन ड्यूटी के दौरान 4 आईईडी बरामद किए, जिन्हें बीयर बॉटल में छुपाकर रखा गया था.

बीयर बॉटल में नक्सलियों ने छुपाई थी ‘मौत’, खतरनाक मंसूबों पर सुरक्षाबलों ने फेरा पानी
क्या था नक्सलियों का प्लान?

Bijapur News: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. जिले के उसूर थाना क्षेत्र के भीमाराम में सुरक्षा बलों ने माओवादियों के नापाक मंसूबों को विफल कर दिया.

कोबरा 204 की टीम ने एरिया डॉमिनेशन ड्यूटी के दौरान 4 आईईडी बरामद किए, जिन्हें बीयर बॉटल में छुपाकर रखा गया था. ये विस्फोटक भीमाराम से 2 किमी दूर पुसगुफा की ओर जाने वाले मार्ग पर मिले थे. सुरक्षा बलों की सतर्कता और सूझबूझ से इन आईईडी को सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया गया. 

माओवादी अक्सर सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए आईईडी का इस्तेमाल करते हैं. ये विस्फोटक आम तौर पर सड़कों या जंगलों में छुपाकर रखे जाते हैं और दूर से नियंत्रित किए जाते हैं. 

सुरक्षा बलों की कार्रवाई

कोबरा 204 की टीम ने भीमाराम में एरिया डॉमिनेशन ड्यूटी के दौरान इन आईईडी को बरामद किया. टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इन विस्फोटकों को सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया. यह सुरक्षा बलों की सतर्कता और सूझबूझ का ही परिणाम है कि माओवादियों के नापाक मंसूबे विफल हो गए. 

ये भी पढ़े: Ladli Behna Yojana 23th Installment: इस दिन जारी होगी लाडली बहना योजना की 23वीं किस्त, 1.27 करोड़ महिलाओं के खाते में आएंगे 1250 रुपये

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com