विज्ञापन
This Article is From Sep 03, 2024

Naxal Encounter : बीजापुर के सीमावर्ती इलाके में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने 9 नक्सलियों को किया ढेर

Bijapur- Dantewara Naxal Encounter : छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले के सीमावर्ती इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच सुबह से भीषण मुठभेड़ जारी है. इस मुठभेड़ में अब तक 9 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है.

Naxal Encounter : बीजापुर के सीमावर्ती इलाके में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने 9 नक्सलियों को किया ढेर
(फाइल फोटो)

Chhattisgarh Naxal News Today : छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले के सीमावर्ती इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच सुबह से भीषण मुठभेड़ जारी है. इस मुठभेड़ में अब तक 9 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है... जिनके शव बरामद कर लिए गए हैं. इसके साथ ही मुठभेड़ स्थल से SLR, 303, 315 बोर और 12 बोर जैसे भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए हैं. बीजापुर जिले के SP ने बताया कि मुठभेड़ में शामिल सभी जवान सुरक्षित हैं.

सुबह से जारी है मुठभेड़ 

सुरक्षा बलों ने ये संयुक्त ऑपरेशन पश्चिम बस्तर डिवीजन में माओवादियों के जमावड़े की सूचना के आधार पर शुरू किया था. मुठभेड़ सुबह 10:30 बजे से शुरू हुई और खबर लिखे जाने तक लगातार चल रही है. अभियान में शामिल सभी जवान सुरक्षित बताए जा रहे हैं. मामले को लेकर आगे की जानकारी सर्च अभियान पूरा होने के बाद जारी की जाएगी.

मुठभेड़ में 9 नक्सली शव बरामद

मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले कुछ समय से नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों में यह एक बड़ी सफलता मानी जा रही है. पुलिस और सुरक्षा बलों का कहना है कि वे नक्सलवाद के खिलाफ इस तरह के ऑपरेशन को जारी रखेंगे ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके. इधर, छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति के तहत लगातार नक्सल खुद को सरेंडर करते नज़र आ रहे हैं.

कई नक्सलियों ने लिया सरेंडर

बीते दिन यानी कि सोमवार को बीजापुर में पांच नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया. जिनमें से दो पर दो लाख रुपए के इनाम का ऐलान था. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सरेंडर करने वालों में महिला उग्रवादी पोडियम बुद्री, मल्लम देवा और करतम हड़मा भी शामिल हैं.

ये भी पढ़ें : 

नक्सलियों को आ रही अक्ल ! बीजापुर में 5 ने किया सरेंडर, पुनर्वास नीति के तहत मिल रहीं ये सुविधाएं ?

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com