विज्ञापन
This Article is From Nov 29, 2024

Naxal Arrest: आखिरकार पकड़ा गया खूंखार नक्सली हड़मा, फोर्स को मिली बड़ी कामयाबी, क्या करने वाले थे 13 माओवादी?

Naxal Arrest: छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान में लगातार तेजी देखी जा रही है. अब फोर्स को यहां बड़ी सफलता मिली है. बीजापुर जिले में तीन स्थानों से ईनामी नक्सली हड़मा समेत 13 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया.

Naxal Arrest: आखिरकार पकड़ा गया खूंखार नक्सली हड़मा, फोर्स को मिली बड़ी कामयाबी, क्या करने वाले थे 13 माओवादी?

Naxal Arrest: छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान में लगातार तेजी देखी जा रही है. अब फोर्स को यहां बड़ी सफलता मिली है. बीजापुर जिले में तीन स्थानों से ईनामी नक्सली हड़मा समेत 13 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया. हड़मा पर 2 लाख रुपये का इनाम है. एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. 

अधिकारी ने बताया कि तीन नक्सलियों को तर्रेम पुलिस थाना क्षेत्र से और पांच-पांच नक्सलियों को आवापल्ली और जांगला पुलिस थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया. 

डीआरजी, कोबरा और सीआरपीएफ ने चलाया था अभियान

अधिकारी ने बताया कि जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), विशेष कार्य बल (एसटीएफ), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और इसकी विशिष्ट इकाई कोबरा (कमांडो बटालियन फॉर रेसोल्यूट एक्शन) ने अभियान चलाया, जिसके कारण नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया. सभी नक्सली 19-40 आयु वर्ग के हैं. 

कौन है हड़मा? 

अधिकारी ने बताया, "गिरफ्तार किए गए लोगों में कोसा पुनेम उर्फ हड़मा (40) प्रतिबंधित आंदोलन की जगरगुंडा क्षेत्र समिति का सदस्य है और उस पर दो लाख रुपये का इनाम था. उनके पास से कुछ टिफिन बम, विस्फोटक सामग्री, डेटोनेटिंग कॉर्ड और माओवादी प्रचार सामग्री जब्त की गई है."

ये भी पढ़ें- माड़वी हिड़मा: बीफ खाने का है शौकीन, हर वक्त रहता है थ्री लेयर सिक्योरिटी में ? करीबियों ने बताए अनसुने किस्से

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com