नारायणपुर में बड़ा हादसा, खदान मजदूरों से भरी पिकअप वैन पलटी, एक की मौत, 30 से अधिक घायल, कईयों की हालत नाजुक

Narayanpur Accident: मामला छोटेडोंगर क्षेत्र स्थित आमदई माइंस का है, जहां मजदूरों को लेकर जा रही पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में एक मजदूर की मौके पर मारा गया. जबकि गंभीर रूप से घायल करीब 30 मजदूरों को इललाज के लिए छोटेडोंगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
PICKUP VAN FALL CARRYING MINES, ONE LABOR KILLED

Pickup Van Overturns: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में गुरुवार को खदान मजदूरों को ले जा रही एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे पिकअप वैन में सवार एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि करीब 30 खदान मजदूर घायल हो गए. पिकअप वैन ब्रेक फेल होने पलटी, जिसकी चपेट में आने से एक मजदूर की तत्काल मौत हो गई. हादसे में कई  मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं, जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है.. 

मामला छोटेडोंगर क्षेत्र स्थित आमदई माइंस का है, जहां मजदूरों को लेकर जा रही पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में एक मजदूर की मौके पर मारा गया. जबकि गंभीर रूप से घायल करीब 30 मजदूरों को इललाज के लिए छोटेडोंगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है. 

ये भी पढ़ें-Good News: युवाओं को घर में मिलेगा रोजगार, जर्मन कंपनी हेटिक इंडिया ने शुरू किया नया कारखाना, 700 करोड़ रुपए किया निवेश

ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप वैन

रिपोर्ट के मुताबिक हादसा नारायणपुर जिले के छोटेडोंगर क्षेत्र में स्थित आमदई माइंस में उस समय हुआ, जब मजदूरों को लेकर एक पिकअप वाहन माइंस के टॉप हिल की ओर बढ़ रही थी. बताया जा रहा है कि पहाड़ी मार्ग पर चढ़ाई के दौरान पिकअप वाहन का ब्रेक फेल हो गया था, जिसके बाद वाहन पीछे की ओर तेजी से लुढ़कने लगी और ड्राइवर के नियंत्रण खोने के बाद मजदूरों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई.

बिहार निवासी मजदूर की दुर्घटना में मौके पर हुई मौत 

गौरतलब है हादसा इतना भीषण था कि वाहन में सवार मजदूरों में चीख-पुकार मच गई. दुर्घटना में बिहार निवासी मजदूर राम अयोध्या की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लगभग 30 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य शुरू किया. घायलों को आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. 

ये भी पढ़ें-Simhastha 2028: साधु-संतों के लिए अनिवार्य होगा AADHAAR, उज्जैन में बहुरुपियों की पहचान के लिए 'कालनेमी अभियान'

घायल खदान मजदूरों को लेकर अस्पताल पहुंचे स्थानीय लोग

वाहन में मजदूरों की संख्या अधिक होने से हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि दुर्घटना में घायल कई मजदूरों की हालत गंभीर है, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल नारायणपुर रेफर करने की तैयारी की जा रही है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन में मजदूरों की संख्या अधिक होने और पहाड़ी मार्ग पर तकनीकी खराबी के कारण हादसा हुआ.

Advertisement

ये भी पढ़ें-UPSC Exam Result 2025: दिन भर मना यशवर्धन सिंह के IAS बनने का जश्न, पर हमीरपुर UP का निकला 212वीं रैंक लाने वाला शख्स