विज्ञापन
This Article is From Jan 08, 2025

Mukesh Chandrakar Murder : ठेकेदार सुरेश समेत चारों आरोपियों की रिमांड खत्म, पुलिस ने कोर्ट में किया पेश

Chhattisgarh News : NDTV के लिए काम करने वाले स्वतंत्र पत्रकार मुकेश ने 120 करोड़ रुपये के सड़क निर्माण घोटाले को उजागर किया था. ये प्रोजेक्ट सुरेश चंद्राकर को मिला था. रिपोर्ट के बाद सरकार ने जांच के आदेश दिए थे जिससे सुरेश को भारी नुकसान होने की आशंका थी.

Mukesh Chandrakar Murder : ठेकेदार सुरेश समेत चारों आरोपियों की रिमांड खत्म, पुलिस ने कोर्ट में किया पेश
Mukesh Chandrakar Murder : सुरेश समेत चारों आरोपियो की रिमांड खत्म, पुलिस ने कोर्ट में किया पेश

Mukesh Chandrakar Murder : पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या मामले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. मामले में मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर समेत बाकी के 4 आरोपियों की रिमांड खत्म हो गई है. इसके बाद सभी आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में किया पेश किया है. जहां से आरोपियों को न्यायिक हिरासत पर जेल भेजा गया है. मामले में अगली सुनवाई 21 तारीख को होगी. बता दें कि बीते दिन PWD विभाग ने आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के कई ठेके भी निरस्त कर दिए. मामले में मुख्य आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्राकर का लाइसेंस भी रद्द कर दिया गया है.

पुलिस ने अरेस्ट किए आरोपी

जानकारी के लिए बता दें कि मुकेश चंद्राकर की हत्या के मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर को पुलिस ने हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया था. आरोपी सुरेश 3 जनवरी को हुई हत्या के बाद से फरार था. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 200 से ज्यादा CCTV फुटेज देखे थे और 300 से ज़्यादा मोबाइल नंबर ट्रेस किए थे. जिसके बाद सुरेश को हैदराबाद में उसके ड्राइवर के घर से पकड़ लिया गया.

प्लानिंग के साथ की गई हत्या 

हत्या के पहले ही तीन अन्य आरोपी को 4 जनवरी को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपियों में मुकेश के चचेरे भाई दिनेश और रितेश चंद्राकर, और सुपरवाइजर महेंद्र रामटेके का नाम शामिल है. जांच में पता चला कि हत्या पूरी तरह से प्लानिंग के साथ की गई थी.

ये भी पढ़ें : 

Gwalior : पिकनिक मनाने गए 4 दोस्त ! एक को ले गया मगरमच्छ, मंजर देखते रहे सब

पैर में चप्पल नहीं, नोटों से भरा बैग कर दिया वापिस ! ईमानदारी देख पुलिस भी हुई फिदा

विधायक के बेटे ने की 64 करोड़ की ठगी ! रौब नहीं आया काम, घर में घुसी पुलिस

खिड़की पर आकर बार-बार रोती थी लड़की, पड़ोसियों ने देखा तो हुआ हैरान करने वाला खुलासा

मुकेश के साथ क्या हुआ था ?

दरअसल, घटना की रात मुकेश को उसके चचेरे भाई रितेश ने रात के खाने के बहाने बुलाया था. वहां उसे पहले बेरहमी से पीटा गया फिर उसका गला घोंटा गया और धारदार हथियार से हमला किया गया. हत्या के बाद शव को सेप्टिक टैंक में डालकर ऊपर से सीमेंट से ढक दिया गया ताकि किसी को पता न चले.

कैसे खुला मामला ?

मुकेश के लापता होने पर उसके भाई ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. जांच में मुकेश की आखिरी लोकेशन सुरेश चंद्राकर के ठिकाने की मिली. जब पुलिस ने छानबीन की, तो सेप्टिक टैंक पर नई सीमेंट की परत मिली. शक गहराने पर खुदाई की गई जहां से मुकेश का शव बरामद हुआ.

भ्रष्टाचार और हत्या का कनेक्शन

NDTV के लिए काम करने वाले स्वतंत्र पत्रकार मुकेश ने 120 करोड़ रुपये के सड़क निर्माण घोटाले को उजागर किया था. ये प्रोजेक्ट सुरेश चंद्राकर को मिला था. रिपोर्ट के बाद सरकार ने जांच के आदेश दिए थे जिससे सुरेश को भारी नुकसान होने की आशंका थी. इसी वजह से सुरेश ने पत्रकार मुकेश की हत्या करवा दी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com