विज्ञापन
This Article is From Aug 21, 2024

CG Crime News: राखी के दिन मेला देखने गई आदिवासी लड़की से गैंगरेप, पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार...

CG News:  पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है. पीड़िता की शिकायत पर पुसौर पुलिस ने टीम बनाकर आरोपियों की तलाश की और कुछ देर बाद 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

CG Crime News: राखी के दिन मेला देखने गई आदिवासी लड़की से गैंगरेप, पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार...
Raigarh से गैंगरेप का शर्मनाक मामला सामने आया है

Chhattisgarh News: राखी के दिन एक बहन के साथ ऐसी शर्मनाक घटना हुई है जिसे बयां करना भी मुश्किल हो रहा है. इस पवित्र दिन छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के रायगढ़ जिले (Raiagrh District) से एक युवती के साथ गैंगरेप की घटना होने की खबर सामने आ रही है. यहां के पुसौर थाना क्षेत्र में रक्षाबंधन की शाम युवती गैंगरेप की शिकार हो गई. जानकारी के अनुसार 27 साल की पीड़िता रक्षाबंधन के दिन शाम को अपने घर से रायगढ़ मेला देखने जाने के लिए निकली थी. इसी बीच कसाईपाली गांव के युवक ने अपने 8 से 10 साथियों के साथ बलपूर्वक उसे गांव तालाब के किनारे खींच लिया जहां उसके साथ गैंगरेप जैसी घृणित वारदात को अंजाम दिया.

पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

इसके बाद पीड़िता ने थाना पुसौर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई. पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा कि 19 अगस्त को वो मेला देखने के लिए निकली थी तभी रास्ते में उसके पास के गांव के कुछ लड़के आए और उन्होंने उसे बलपूर्वक तालाब के किनारे खींच लिया और गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है.

पुलिस कर रही है अन्य आरोपियों की तलाश

पीड़िता की शिकायत पर पुसौर पुलिस ने टीम बनाकर आरोपियों की तलाश की और कुछ देर बाद 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है. रक्षाबंधन के दिन ऐसी घटना का शिकार हुई इस बहन की व्यथा को समझा जा सकता है. पुलिस ने बीएस की नई धारा गैंगरेप के तहत अपराध पंजीकृत किया है, वहीं पीड़ित महिला की स्थिति ठीक बताई जा रही है. इस घटना में अन्य आरोपी की गिरफ्तारी होनी बाकी है पुलिस सरगर्मी से उनकी तलाश कर रही है.

ये भी पढ़ें Rewa: रीवा में 175 साल पुरानी परंपरा एक बार फिर धूमधाम से निभाई गई, जानिए क्या है इसके पीछे की मान्यता...

ये भी पढ़ें Viral Video: स्वतंत्रता दिवस पर दिखा 'पंचायत' का सीन, SP के हाथ से गिरा कबूतर, अब सामने आयी ये बात

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com