स्वच्छता के क्षेत्र में मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) और छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) ने राष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर से अपना परचम लहराया है. आज मध्य प्रदेश के 6 शहर और छत्तीसगढ़ के 5 नगरीय निकाय पुरस्कृत एवं सम्मानित हो रहे हैं. नई दिल्ली के भारत मंडपम (Bharat Mandapam Convention Center New Delhi) कन्वेंशन सेंटर में आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (President of India Draupadi Murmu) की उपस्थिति में स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार वितरण समारोह (Swachh Survekshan Award Distribution Ceremony) हो रहा है. इंदौर शहर ने 6 बार लगातार देशभर में स्वच्छ शहर के रूप में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया है. एक बार फिर इंदौर सबसे साफ शहर (India's cleanest city) का अवॉर्ड लेने के लिए तैयार है.
MP-CG के इन शहरों ने जीता है स्वच्छता खिताब
केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय (Ministry of Housing and Urban Affairs) द्वारा आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 (Swachh Survekshan 2023) में अच्छे प्रदर्शन के लिए मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore), भोपाल (Bhopal), महू केंट (Mhow Cantt), अमरकंटक (Amarkantak), नौरोजाबाद (Naurojabad) और बुधनी (Budhni) ने राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार जीता है. वहीं छत्तीसगढ़ के पांच नगरीय निकाय रायपुर (Raipur), पाटन (Patan), कुम्हारी (Kumhari), महासमुंद (Mahasamund) और आरंग (Arang) के नाम भी राष्ट्रीय सम्मान में अंकित हैं.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों CM मोहन यादव और विष्णु देव साय पुरस्कार प्राप्त करेंगे
इस समारोह में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (CM Mohan Yadav), नगरीय एवं विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी शामिल होंगी. वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Deo Sai) और उप मुख्यमंत्री अरूण साव राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (President of India Draupadi Murmu) के हाथों यह पुरस्कार ग्रहण करेंगे. इस दौरान पुरस्कृत नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय निकायों के अधिकारी और स्वच्छता दीदियां भी समारोह में शामिल होंगी.
यह भी पढ़ें : स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 : आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू MP के 6 और छत्तीसगढ़ के 5 शहरों को करेंगी पुरस्कृत