विज्ञापन
This Article is From Apr 11, 2026

शादी के दूसरे दिन युवक की दर्दनाक मौत, टेंट का सामान जा रहा था पहुंचाने, तभी...

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां एक नवविवाहित युवक की ट्रैक्टर पलटने से मौत हो गई. मृतक की पहचान देवांगन सिदार के रूप में हुई है, जिसकी शादी महज एक दिन पहले ही हुई थी.

शादी के दूसरे दिन युवक की दर्दनाक मौत, टेंट का सामान जा रहा था पहुंचाने, तभी...
शादी के वक्त की तस्वीर.

Jashpur Accident Death: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक बेहद ही दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां एक ओर में घर में शादी की खुशियों से रौनक छाई हुई थी तो दूसरी ओर, एक झटके में खुशियां मातम में बदल गईं. दरअसल, टेंट के सामान से लदे ट्रैक्टर के पलटने से युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान देवांगन सिदार के रूप में हुई है. सबसे दर्दनाक बात यह है कि इसकी महज एक दिन पहले ही शादी हुई थी.

बता दें कि युवक अपनी ही शादी के टेंट का सामान छोड़ने पास के गांव जा रहा था. उस समय उसके साथ तीन दोस्त भी मौजूद थे. इसी दौरान ढलान में ट्रैक्टर के ब्रेक फेल हो गए और वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया.

रायपुर ले जाते समय तोड़ा दम

हादसे में चारों युवक ट्रैक्टर के नीचे दब गए और गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवकों को तत्काल सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने देवांगन सिदार को गंभीर स्थिति देख रायपुर रेफर कर दिया था. इस दौरान अस्पताल ले जाते समय एंबुलेंस में ही रास्ते में उसकी मौत हो गई. वहीं, हादसे में घायल तीन अन्य युवकों का इलाज जारी है. बताया जा रहा है कि जिस घर में एक दिन पहले शादी की खुशियां थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है.

गांव में मातम

नवविवाहिता के हाथों की मेहंदी भी अभी फीकी नहीं पड़ी थी कि यह दुखद हादसा हो गया. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर है. पत्थलगांव पुलिस ने शून्य पर मर्ग कायम कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. वहीं, मामले की जांच में जुटी हुई है.

ये भी पढ़ें- जिसे मरा समझ किया अंतिम संस्कार, वो दो साल बाद लौटी जिंदा: अब पुलिस के सामने किया सरेंडर

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com