Chhattisgarh News: कहते हैं शादी सात जन्मों का बंधन है, लेकिन जब इस पवित्र रिश्ते में तीसरे की एंट्री होती है, तो अंजाम अक्सर रूह कंपा देने वाला होता है. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के मोरभंज गांव से ऐसा ही सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां प्यार, बेवफाई और सनक ने एक हंसते-खेलते परिवार को पूरी तरह उजाड़ दिया.
शादी, बच्ची और सामान्य जिंदगी
करीब 9 साल पहले पिंकी सोलंकी ने बड़े अरमानों के साथ भैसामुंडा निवासी शिवदास से शादी की थी. काम की तलाश में दंपत्ति अंबिकापुर आए. इस दौरान एक बेटी का जन्म हुआ और जिंदगी सामान्य रूप से चल रही थी.
भांजे की एंट्री और रिश्तों की मर्यादा तार-तार
इसी बीच शिवदास का सगा भांजा हेमंत काम की तलाश में मामा के घर रहने आया. इसी दौरान हेमंत और पिंकी के बीच नजदीकियां बढ़ती चली गईं. हालात इस कदर बिगड़े कि समाज और रिश्तों की सारी मर्यादाएं टूट गईं.
पिंकी ने अपने पति और मासूम बच्ची को छोड़कर हेमंत के साथ नई जिंदगी शुरू कर ली. दोनों साथ रहने लगे और इस रिश्ते से एक बच्चा भी हुआ.
यह भी पढ़ें: बाजार जाने निकली थी पिंकी, मोरभंज डेम के जंगल में मिली गला रेती हुई लाश, किसने छीनी जिंदगी?
Mami Bhanja Love Story Murder Surajpur Chhattisgarh
इश्क बना शक की वजह
जिस प्यार के लिए पिंकी ने अपना घर छोड़ा था, वही धीरे-धीरे उसकी मौत की वजह बन गया. आरोपी हेमंत को पिंकी का सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना और अन्य लोगों से बातचीत करना नागवार गुजरने लगा. इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ता गया और कुछ महीनों से वे अलग-अलग रहने लगे. हालांकि फोन पर कभी-कभी बातचीत होती रहती थी, लेकिन पिंकी को अंदाजा नहीं था कि हेमंत उसके कत्ल की साजिश रच रहा है.
जन्मदिन बना मौत का दिन
29 जनवरी 2026 को आरोपी हेमंत का जन्मदिन था. हेमंत ने पिंकी को घुमाने के बहाने मोरभंज बुलाया. दोनों ने साथ में केक काटा और शराब भी पी. इसके बाद हेमंत पिंकी को भीड़-भाड़ से दूर एक सुनसान जगह पर ले गया.
यहीं आरोपी ने दुपट्टे से पिंकी का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. शक होने पर कि पिंकी अभी जिंदा हो सकती है, आरोपी ने चाकू से उसका गला भी रेत दिया. करीब दो महीने से रची जा रही साजिश को हेमंत ने जन्मदिन के दिन अंजाम दे दिया.
पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
एडिशनल एसपी सूरजपुर योगेश देवांगन ने बताया कि शव मिलने के बाद जयनगर पुलिस ने जांच शुरू की. पुलिस ने आरोपी हेमंत को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.