Madhya Pradesh Chhattisgarh News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री (Chief Minister of Madhya Pradesh) डॉ मोहन यादव (CM Mohan Yadav) आज शुक्रवार को मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन (Ujjain) के इन्वेस्टर मीट में शामिल हुए. इस खास मौके पर उनके साथ प्रणव अदाणी समेत कई बड़े उद्योगपति मौजूद रहे. इस दौरान CM यादव ने कहा, "मेरे अभिन्न मित्र है प्रणव अदाणी वो यहां मौजूद है..... ज़ोरदार तालियां हो जाए. प्रदेश में उद्योगों की स्थापना हो रही है." CM मोहन यादव ने आगे कहा,
❝हमारे भारत का एक इतिहास है. जियो ओर जीने दो.... भारत का एक धैर्य वाक्य है. हम सबसे प्रेम करना जनाते हैं. वर्तमान का दौर हम सब देख रहे हैं. दुनिया दो हिस्से में बंट रही हैं. रूस और यूक्रेन इसका एक उदाहरण है. जिस घर में झगड़े हो, उसे लक्ष्मी पसंद नहीं करती. जहां पर प्रेम और मेल हो लक्ष्मी वहां पर आती है. विक्रम संवत शुरू हुआ तब सबके कर्जा माफ कर दिये थे. शासन को व्यापार बढ़ाने के लिए कमियां दूर करनी होगी. PM मोदी ने भारत को एक नई अर्थव्यवस्था दी. भारत को पहले भ्रष्ट और आलसी के रूप में जाना जाता था... PM मोदी के समय अर्थव्यवस्था 10 से 5वे नंबर पर आ गई है. प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में रीजनल इंडस्ट्री समिट होगा. नए अभियान का अभिनंदन करना चाहिए. प्रणव अदाणी जी ने 75 हजार के निवेश की घोषणा की है.❞
महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी केस में ED का शिकंजा
प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने महादेव ऑनलाइन सट्टेबाज़ी मामले में शिकंजा और कस दिया है. केन्द्रीय एजेंसी ने दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, रायपुर, इंदौर और गुरुग्राम में छापेमारी के बाद महादेव सट्टा ऐप के 580 करोड़ रुपये फ़्रीज़ कर लिए हैं. इसके अलावा छापेमारी में 1.86 करोड़ रुपये कैश और 1.78 करोड़ की क़ीमती चीजें भी ज़ब्त की गई हैं. ED के मुताबिक महादेव ऐप ने अवैध कमाई से आय लगभग 6000 करोड़ रुपये है.बता दें कि महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी केस में कथित तौर पर कई उच्च पदस्थ राजनेता और छत्तीसगढ़ के नौकरशाह शामिल हैं. ऐप के मुख्य प्रवर्तक और संचालक छत्तीसगढ़ के ही हैं.
यह भी पढ़ें : CM मोहन यादव आज रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव-विक्रमोत्सव का करेंगे शुभारंभ, लाड़ली बहना की किस्त भी देंगे