विज्ञापन

धमतरी का BaLA मॉडल अब पूरे छत्तीसगढ़ में होगा लागू; कलेक्टर ने कहा- आंगनबाड़ी केंद्र अब केवल भवन नहीं रहे

धमतरी के कलेक्टर अविनाश मिश्रा ने बताया कि जिले में BaLA कॉन्सेप्ट लागू होने के बाद इसके सकारात्मक नतीजे स्पष्ट रूप से सामने आए हैं. आंगनबाड़ी केंद्र अब केवल भवन नहीं रहे, बल्कि “बच्चों के लिए जीवंत शिक्षण प्रयोगशाला” के रूप में विकसित हुए हैं.

धमतरी का BaLA मॉडल अब पूरे छत्तीसगढ़ में होगा लागू; कलेक्टर ने कहा- आंगनबाड़ी केंद्र अब केवल भवन नहीं रहे
CG Anganwadi: धमतरी का BaLA मॉडल अब पूरे छत्तीसगढ़ में होगा लागू; कलेक्टर ने कहा- आंगनबाड़ी केंद्र अब केवल भवन नहीं रहे

Chhattisgarh Anganwadi Kendra BaLA Model: बाल शिक्षा को रचनात्मक और प्रभावी बनाने की दिशा में धमतरी जिले की अभिनव पहल अब पूरे प्रदेश के लिए आदर्श बन गई है. जिले में सफलतापूर्वक लागू किए गए “BaLA (Building as Learning Aid)” कॉन्सेप्ट को छत्तीसगढ़ शासन ने राज्यभर की सभी आंगनबाड़ी भवनों में लागू करने का निर्णय लिया है. पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक निर्देश जारी करते हुए महात्मा गांधी नरेगा के तहत निर्मित और निर्माणाधीन सभी आंगनबाड़ी भवनों में BaLA मॉडल को अनिवार्य रूप से शामिल करने को कहा है.

CG Anganwadi: Anganwadi Kendra

CG Anganwadi: आंगनवाड़ी केंद्र

भवन बनेगा बच्चों के सीखने का माध्यम

जारी दिशानिर्देशों के अनुसार, महिला एवं बाल विकास विभाग के समन्वय से आंगनबाड़ी भवनों को इस प्रकार विकसित किया जाएगा कि भवन स्वयं बच्चों के लिए शिक्षण-सहायक उपकरण की तरह कार्य करे. BaLA कॉन्सेप्ट के तहत ये काम होंगे.

  • दीवारों पर वर्णमाला, अंक, आकृतियां और स्थानीय चित्रकथाएं
  • फर्श पर खेल आधारित शिक्षण सामग्री
  • खिड़की-दरवाजों के माध्यम से आकार, माप और दिशा की समझ
  • जैसी गतिविधियाँ शामिल की जाएंगी.
विशेषज्ञों का मानना है कि इन पहलुओं से बच्चों में सीखने की जिज्ञासा, रचनात्मकता और भाषा–गणितीय समझ का स्वाभाविक विकास होता है, जो प्रारंभिक बाल शिक्षा का महत्वपूर्ण आधार है.

15 मार्च 2026 तक पूरा होंगे सभी निर्माण कार्य

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने सभी ग्राम पंचायतों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे स्वीकृत तकनीकी डिज़ाइन और वित्तीय प्रावधानों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करें. साथ ही यह भी कहा गया है कि प्रदेश में चल रहे आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्यों को 15 मार्च 2026 तक प्राथमिकता के साथ पूर्ण किया जाए. अधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और समुदाय की सहभागिता पर विशेष जोर देते हुए इसे प्रभावी तरीक़े से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं.

धमतरी में मिले उल्लेखनीय परिणाम: कलेक्टर

धमतरी के कलेक्टर अविनाश मिश्रा ने बताया कि जिले में BaLA कॉन्सेप्ट लागू होने के बाद इसके सकारात्मक नतीजे स्पष्ट रूप से सामने आए हैं. आंगनबाड़ी केंद्र अब केवल भवन नहीं रहे, बल्कि “बच्चों के लिए जीवंत शिक्षण प्रयोगशाला” के रूप में विकसित हुए हैं. कलेक्टर ने कहा कि बच्चों की उपस्थिति में वृद्धि, सीखने की गति में सुधार, अभिभावकों की बढ़ी हुई संतुष्टि, इस मॉडल की सफलता को प्रमाणित करते हैं.

कलेक्टर ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए. साथ ही, स्थानीय कलाकारों और समुदाय की सहभागिता से केंद्रों को और अधिक आकर्षक, सुरक्षित और बाल-अनुकूल बनाने पर बल दिया.

प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा

BaLA मॉडल प्रदेश में न केवल प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा को मजबूत करेगा, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में शैक्षणिक अधोसंरचना के सृजनात्मक उपयोग का उत्कृष्ट उदाहरण भी प्रस्तुत करेगा. धमतरी का यह नवाचार अब पूरे छत्तीसगढ़ में बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव को और अधिक सुदृढ़ करने जा रहा है.

यह भी पढ़ें : Anganwadi Bharti: आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की ऑनलाइन भर्ती करने वाला MP देश का पहला राज्य- CM मोहन यादव

यह भी पढ़ें : Murder Mystery Solved: अंधे कत्ल का खुलासा; प्रेम प्रसंग में पत्नी व चचेरे भाई ने रची साजिश, 3 आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें : MP में लाड़ली बहना से लेकर PM आवास तक किस योजना को कितना बजट मिला? पूरी लिस्ट देखिए यहां

यह भी पढ़ें : MP में 'मोहन' बसाएंगे 'द्वारका', 'जगदीश' के बजट में यशोदा समेत इन योजनाओं का ऐलान, जानिए CM की प्रतिक्रिया

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close