विज्ञापन
This Article is From Apr 13, 2026

Chhattisgarh Road Accident: कोंडागांव में NH-30 पर भीषण हादसा, महिंद्रा बस की ट्रक से टक्कर; एक दर्जन से अधिक यात्री घायल

Kondagaon NH-30 Road Accident: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर भीषण सड़क हादसा हो गया. NH-30 पर यात्री बस और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए.

Chhattisgarh Road Accident: कोंडागांव में NH-30 पर भीषण हादसा, महिंद्रा बस की ट्रक से टक्कर; एक दर्जन से अधिक यात्री घायल

Kondagaon NH-30 Road Accident: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के कोंडागांव (Kondagaon) में NH-30 पर भीषण सड़क हादसा हो गया. खालेमुरवेंड के पास तेज रफ्तार बस और ट्रक के बीच आमने सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई. इस हादसे में एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए. सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. महिंद्रा बस सवारी लेकर रायपुर से जगदलपुर की ओर जा रही थी. इसी दौरान दोनों के बीच टक्कर हो गई.

टक्कर के बाद पेड़ से जा टकराई बस

वहीं टक्कर के बाद दोनों गाड़ियां सड़क से उतर कर एक ही पेड़ से जा टकराई. यह घटना केशकाल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खालेमुरवेंड की है. जानकारी के मुताबिक, खबर लिखे जाने तक यात्री बस का चालक बस में बुरी तरह फंस गया. सूचना के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंच गई है और कड़ी मशक्कत के बाद बस चालक को सुरक्षित बस से बाहर निकाला गया.

एक दर्जन से अधिक यात्री घायल

इस हादसे में एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए कांकेर जिला अस्पताल ले जाया गया. फिलहाल सभी यात्रियों की स्थिति सामान्य है. हालांकि चालक का उपचार जारी हैं. बता दें कि हादसे में कोई जन हानि नहीं हुई है.

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज: 9978 गांवों में होगी गणना; 62500 कर्मी रहेंगे ड्यूटी पर, आपसे पूछे जाएंगे 33 सवाल

ये भी पढ़ें: Shivpuri News: बाइक नहीं हटाने को लेकर विवाद, परिवार पर लाठी-डंडों से हमला, चार लोग घायल 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com