विज्ञापन
This Article is From Nov 19, 2025

नेशनल हाइवे पर बहुत बड़ा हादसा, खड़ी ट्रक से स्कॉर्पियो टकराई, 6 लोगों की मौत

कोंडागांव जिले से एक बड़ी खबर है. यहां नेशनल हाइवे पर खड़ी ट्रक से एक स्कॉर्पियो वाहन टकरा गई. इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है.

नेशनल हाइवे पर बहुत बड़ा हादसा, खड़ी ट्रक से स्कॉर्पियो टकराई, 6 लोगों की मौत

Kondagaon Big Accident :  छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक बहुत बड़ा हादसा हो गया है. यहां नेशनल हाइवे पर खड़ी ट्रक से स्कॉर्पियो वाहन टकरा गई. इस घटना में 6 लोगों की मौत हो गई है.हादसा मंगलवार की देर रात को हुआ है. इस हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. 

टोल प्लाजा के पास हुआ हादसा 

जानकारी के मुताबिक  बड़े डोंगर के रहने वाले कुछ लोग किसी काम के सिलसिले में कोंडागांव आए थे, वे अपनी स्कॉर्पियो वाहन से वापस गांव जा रहे थे. इस बीच मंगलवार की देर रात को मसोरा टोल प्लाजा के पास खड़ी एक ट्रक वाहन के पीछे स्कार्पियों ने टक्कर मार दी. ये टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए. तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. आसपास के लोगों ने एंबुलेंस भी मंगवाई. स्कॉर्पियो में फंसे लोगों को किसी तरह निकाला गया. तीन ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया था. 

तीन की अस्पताल में मौत 

बाकी घायलों को एंबुलेंस में बैठाकर अस्पताल भेजा गया. जहां इलाज के दौरान तीन और लोगों की मौत गई. बताया जा रहा है कि इस वाहन में एक दर्जन लोग सवार थे. जानकारी मिली है कि वाहन की रफ्तार भी काफी तेज थी. ऐसे में जोरदार टक्कर होने की वजह से बड़ा हादसा हो गया है, हालांकि पुलिस पूरे कारणों की जांच कर रही है. इसके बाद ही खुलासा होगा कि हादसे की असली वजह क्या है. 

ये भी पढ़ें माड़वी हिड़मा की ये बड़ी गलती और एनकाउंटर में हो गया ढेर, जानें सुरक्षा बलों के चक्रव्यूह में कैसे फंसा हिड़मा

ये भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के रहने वाले 15 नक्सली आंध्रप्रदेश में गिरफ्तार, सभी बड़े कैडर के, आज एलुरू पुलिस करेगी खुलासा 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com