विज्ञापन
This Article is From Jul 19, 2025

Jashpur: ट्रिपल मर्डर में अनाथ हुई ज्योति को पढ़ाएंगे विष्णु देव साय, CM ने दिया सहारा, स्थानीय लोगों ने की तारीफ

Jashpur News: ट्रिपल मर्डर के बाद ज्योति अनाथ हो गई थी, जिसे सीएम विष्णु देव साय ने सहारा दिया है. दरअसल, ज्योति की पूरी शिक्षा का जिम्मा सीएम साय अपने कंधों पर लिया है.

Jashpur: ट्रिपल मर्डर में अनाथ हुई ज्योति को पढ़ाएंगे विष्णु देव साय, CM ने दिया सहारा, स्थानीय लोगों ने की तारीफ

Chhattisgarh Latest News: छत्तीसगढ़ के जशपुर से एक ऐसी खबर आई है, जो न केवल सूबे के मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता की मिसाल पेश कर रही है बल्कि यह भी संदेश दे रही है कि सूबे के सीएम प्रदेश की जनता के लिए कितनी चिंता करते हैं. जशपुर जिले के तपकरा में ट्रिपल मर्डर की घटना हुई थी, जिसमें एक बच्ची ने अपनी मां और दो छोटे भाई-बहनों को खो दिया था. दिल दहला देने वाली इस घटना के बाद बच्ची ज्योति ठाकुर अनाथ हो गई. अब सूबे के मुख्यमंत्री ने बड़ा कदम उठाया है. दरअसल, साय ने बच्ची के लालन-पालन, पढ़ाई और भविष्य में हर सम्भव मदद का बीड़ा उठाया है.

सीएम साय ने अनाथ बच्ची को दिया सहारा 

जशपुर के तपकरा में पिछले महीने हुए ट्रिपल मर्डर ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया था. इस दुखद घटना में ज्योति ठाकुर ने अपनी मां, 14 वर्षीय बहन और 2 वर्षीय छोटे भाई को खो दिया. बता दें कि पति से तलाक के बाद अलग रह रही ज्योति की मां और उसके भाई-बहन की निर्मम हत्या कर शवों को उतियाल नदी के रेत में दबा दिया गया था. हालांकि घटना के वक्त घर पर नहीं थी और उसकी जान बच गई, लेकिन इस घटना ने उसके भविष्य को अंधेरे में धकेल दिया. अपने रिश्तेदारों के घर रह रही ज्योति अपने भविष्य को लेकर चिंतित थी.

ज्योति की पूरी शिक्षा का जिम्मा सीएम ने अपने कंधों पर लिया

इस मुश्किल घड़ी में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए ज्योति के लिए उम्मीद की किरण बनकर सामने आए. स्थानीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से ज्योति की स्थिति की जानकारी मिलने पर सीएम ने तुरंत इस मामले को संज्ञान में लिया. उन्होंने ज्योति की पूरी शिक्षा का जिम्मा अपने कंधों पर लिया है. साथ ही गणवेश, स्कूली किताबें और अन्य जरूरी सहायता उपलब्ध कराई है.

ट्रिपल मर्डर में ज्योति ने अपनी मां और भाई-बहनों को खो दिया था 

इतना ही नहीं मुख्यमंत्री साय ने उसकी स्थिति को देखते हुए स्कूल की पढ़ाई के बाद उच्च शिक्षा और उसके बाद भविष्य के लिए भी हर सम्भव मदद करने का भरोसा भी दिलाया है. विष्णु देव साय ने उस बच्ची को सहारा दिया, जिसने इस घटना में अपना सब कुछ खो दिया, उसे सहारा देने का सराहनीय कदम उठाया है.

स्थानीय लोगों ने सीएम की सराहना की, ज्योति ने भी व्यक्त किया आभार

यह न केवल ज्योति के भविष्य को उज्ज्वल करेगा, बल्कि पूरे प्रदेश की जनता सीएम के प्रति भरोसा और उम्मीद भी जगाएगा. ज्योति को अब न केवल आर्थिक सहायता मिली है, बल्कि उसे अपने सपनों को पूरा करने का हौसला भी मिला है. स्थानीय लोगों ने भी मुख्यमंत्री के इस कदम की जमकर सराहना की है. वहीं ज्योति ने  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हृदय से आभार व्यक्त किया है.

ये भी पढ़े: Gwalior में स्कूल बंद कर बीएलओ की ट्रेनिंग लेंगे शिक्षक? कई विद्यालय में जड़ेगा ताला, पढ़ाई पर भी संकट

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close