विज्ञापन
This Article is From Apr 12, 2026

जशपुर के केराडीह बाजार में पानीपुरी खाने से 8 लोग बीमार, फूड पॉइजनिंग से मची अफरा-तफरी

Jashpur Food Poisoning: जशपुर के केराडीह बाजार में पानीपुरी खाने के बाद कई लोग अचानक फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया.

जशपुर के केराडीह बाजार में पानीपुरी खाने से 8 लोग बीमार, फूड पॉइजनिंग से मची अफरा-तफरी

Jashpur Food Poisoning: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के जशपुर (Jashpur) जिले के कुनकुरी विकासखंड अंतर्गत केराडीह बाजार में गुपचुप (पानी पूरी) खाना लोगों के लिए भारी पड़ गया. गुपचुप खाने के बाद कई लोग अचानक फूड पॉइजनिंग (Food Poisoning) का शिकार हो गए, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. इन लोगों में उल्टी, दस्त और बुखार की शिकायत थी, जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया.

पानी पूरी खाने के बाद 8 लोग बीमार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 8 मरीजों का इलाज कुनकुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है, जबकि अन्य प्रभावितों का उपचार अलग-अलग अस्पतालों में किया जा रहा है.

सभी अस्पताल में भर्ती

बीएमओ कुनकुरी डॉ. के. कुजूर ने बताया कि मितानिन के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग को घटना की सूचना मिली. सूचना मिलते ही टीम ने केराडीह के डड़गांव पहुंचकर स्वास्थ्य शिविर लगाया और गंभीर मरीजों को तत्काल अस्पताल भेजा. उन्होंने बताया कि सभी मरीजों की स्थिति अब सामान्य है. हालांकि कमजोरी के कारण 8 मरीजों को अभी भी अस्पताल में निगरानी में रखा गया है.

उल्टी-दस्त शुरू

वहीं पीड़ित मरीजों ने बताया कि बाजार में गुपचुप खाने के कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और उल्टी-दस्त शुरू हो गया. हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के बाद अब स्थिति में सुधार है. घटना के बाद क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. स्थानीय लोगों ने बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की जांच और कार्रवाई की मांग की है.

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में 1 मई से जनगणना 2027 का पहला चरण: आपसे पूछे जाएंगे इस तरह के सवाल, 16 तारीख से डिजिटल स्व-गणना

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com