विज्ञापन
This Article is From Jun 05, 2025

अजीब शौक रखता है ये चोर, नोटों से भरा बैग चुराकर दोस्तों के साथ कर रहा था ऐसे मजे; गिरफ्तार

Jashpur News: जशपुर पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार किया है. उसने रुपयों से भरा एक बैग चुरा लिया था. चोर को पुलिस ने तब गिरफ्तार किया है, जब वह दोस्तों के साथ मौज मस्ती कर रहा था.

अजीब शौक रखता है ये चोर, नोटों से भरा बैग चुराकर दोस्तों के साथ कर रहा था ऐसे मजे; गिरफ्तार

Chhattisgarh Hindi News: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की बगीचा पुलिस ने शौकीन चोर को गिरफ्तार किया है, जो महंगी शराब पीने के लिए चोरी किया करता था. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 30 हजार रुपये जब्त किए हैं. आरोपी चोरी की रकम से दोस्तों के साथ महंगी शराब का सेवन करता था.

दरअसल, जशपुर के एसएसपी (SSP Jashpur) शशिमोहन सिंह ने बताया कि बगीचा थाना क्षेत्र के बूढ़ाडांड़ निवासी अविनाश कुमार गुप्ता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि 27 मई की रात उनके घर मे संचालित कियोस्क शाखा सेंटर के अंदर बैग में रखे नगदी रकम एक लाख बीस हजार रूपये की चोरी हो गई.

दोस्तों के साथ पी रहा था शराब

रिपोर्ट पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया. इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि बूढ़ाडांड़ गांव का एक साधारण सा शराबी युवक इन दिनों रोज महंगी-महंगी शराब अपने दोस्तों को पिला रहा है और अक्सर बाहर घूमने-फिरने जा रहा है. पैसे को शराब पार्टी में लुटा रहा है. पुलिस ने संदेह के आधार पर प्रमोद खेस्स को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर बताया कि किसी काम से पड़ोस के कियोस्क संचालक अविनाश गुप्ता के घर में गया था.

रुपयों से भरा बैग देख डोली नीयत

तब उसने अविनाश गुप्ता को कमरे में रखे बैग से पैसे निकालते देखा था, जिससे उसकी नीयत खराब हो गई और मौका देखकर घर में घुस गया. फिर पैसे निकालकर भाग गया और बैग बाहर फेंक दिया था.

पुलिस ने आरोपी से बचे चोरी के 30 हजार रुपये भी जब्त कर लिए हैं. बाकी पैसों को उसने शराब पीने, घूमने-फिरने और मौज-मस्ती में उड़ा दिया. पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है.

ये भी पढ़ें- Bijapur Encounter: फिर नक्सलियों का टॉप लीडर हुआ ढेर, 1 करोड़ का इनामी नरसिम्हा चालम तीन राज्यों में था वॉन्टेड

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com