विज्ञापन

दंपति के झगड़े में दी समझाइश, गुस्साए पति ने दुकान में फेंका डेटोनेटर बम, युवक ने ऐसे बचाई जान 

Janjgir Champa Crime News: जांजगीर चांपा में मायके पक्ष के कहने पर दंपति के घर जाकर समझाइश देने पर पति ने युवक की दुकान पर डेटोनेटर बम से हमला कर दिया. हमले में युवक को कुछ चोटें आई और उसकी दुकान का सामान क्षतिग्रस्त हो गया.

दंपति के झगड़े में दी समझाइश, गुस्साए पति ने दुकान में फेंका डेटोनेटर बम, युवक ने ऐसे बचाई जान 
Janjgir Champa News: हमले दुकान का सामान क्षतिगस्त.

CG Crime News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा में पति-पत्नी के घरेलू विवाद में समझाइस देना युवक को महंगा पड़ा गया. परिवारिक विवाद में घुसने से नाराज महिला के पति रमन केवंट ने समझाइस देने वाले युवक की दुकान में डेटोनेटर बम से हमला कर दिया. हमले में भूपेंद्र साहू को कुछ चोटें आई हैं. पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है, आरोपी से पूछताछ की जा रही है. सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए हैं.  

पीड़ित भूपेंद्र साहू ने बताया कि घटना रात करीब 11:30 बजे की है, जहां मेरा और दुकान है. वह दुकान का शटर नीचे कर मोबाइल चला रहा था. इस दौरान ग्राम पकरिया निवासी रमन केवंट ने डेटोनेटर बम दुकान के अंदर फेंक दिया, जिसे देखकर भूपेंद्र साहू ने तुरंत उसे बाहर फेंका और वह फट गया. इससे दुकान का कुछ सामान क्षतिग्रस्त हो गया और उसे भी हल्की चोट आई.  

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जुटाए सबूत.

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जुटाए सबूत.

16 साल के बच्चे से शादीशुदा महिला ने किया गंदा काम, होटल बुलाकर बनाए संबंध, इंस्टाग्राम से दोस्ती; जानें मामला  

मायके पक्ष के कहने पर समझाइश देने गया था पीड़ित 

बताया जा रहा है कि ग्राम धरदेई निवासी तुलसी केवट का विवाह ग्राम पकरिया निवासी रमन केवंट के साथ हुआ था. दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद था. पति रमन केवंट तुलसी के साथ आए दिन मारपीट कर रहा था. इसे लेकर भूपेंद्र साहू उसके पति रमन को समझाइश देने के लिए गया था. उसे ऐसा करने के लिए रायपुर में रहने वाले तुलसी के मायके वालों ने कहा था. 

VIDEO: रात के अंधेरे में घर में घुसा मगरमच्छ, पालतू डॉग कुत्ते ने किया सामना, परिवार को बचाया

धमकी के बाद किया हमला 

भूपेंद्र साहू का ऐसा करना रमन को पसंद नहीं आया. उसने भूपेंद्र की दुकान पर पहुंचकर गाली-गलौज की और अंजाम भुगतने की धमकी दी. इसके बाद शनिवार 4 अप्रैल की रात करीब 11:30 बजे आरोपी रमन केवंट ने भूपेंद्र पर डेटोनेटर बम से हमला कर दिया.

(शैलेन्द्र कुमार श्रीवास की रिपोर्ट) 
 

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close