विज्ञापन
This Article is From Apr 09, 2026

जांजगीर चांपा में प्रशासन ने एक साथ कई जगहों पर मारा छापा, 8 ट्रैक्टर समेत 12 हाईवा जब्त, अवैध कारोबारियों में मचा हड़कंप

Janjgir Champa News: जांजगीर चांपा में कलेक्टर जन्मेजय महोंबे के निर्देश पर राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध उत्खनन के खिलाफ कार्रवाई की है. इस दौरान 8 ट्रैक्टर, 2 टीपर और 12 हाईवा को जब्त किया गया है.

जांजगीर चांपा में प्रशासन ने एक साथ कई जगहों पर मारा छापा, 8 ट्रैक्टर समेत 12 हाईवा जब्त, अवैध कारोबारियों में मचा हड़कंप

Janjgir Champa Illegal Sand Mining: छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा में खनिजों का अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ कई जगहों पर छापा मारा गया है. यह कार्रवाई जिला कलेक्टर जन्मेजय महोंबे के निर्देश पर राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने की है. इस कार्रवाई के दौरान 8 ट्रैक्टर, 2 टीपर और 12 हाईवा को जब्त कर सील किया गया है. इस छापेमारी से अवैध कारोबारियों के हड़कंप मचा हुआ है.

एक साथ कई जगहों पर छापेमारी

संयुक्त टीम ने एक साथ कई जगहों पर छापेमारी की कार्रवाई की है. इस कार्रवाई के दौरान बलौदा क्षेत्र के ग्राम केराकछार में रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन करते हुए 7 टैक्टर, 2 टीपर और एक हाईवा को जब्त किया गया है. वहीं चांपा क्षेत्र से 1 ट्रैक्टर को जब्त कर थाने को सुपुर्द किया गया है. इसके अलावा ग्राम हथनेवरा में 4 हाईवा और पिपरदा में 4 हाईवा पर कार्रवाई की गई है. इसके साथ ही परिवहन करते हुए 4 हाईवा को पकड़ा है.

अवैध कारोबारियों में मचा हड़कंप

कार्रवाई नहीं होने से जिले में खनिज के अवैध खनन परिवहन और भंडारण करने वाले कारोबारियों के हौसले बुलंद हो रहे थे और जोरों-शोरों से अवैध उत्खनन किया जा रहा था, लेकिन जिला कलेक्टर के निर्देश पर हुई औचक कार्रवाई से अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों में हड़कंप मच गया है.

खनिज विभाग की भूमिका संदिग्ध

खनिजों के अवैध खनन, परिवहन और भंडारण पर रोकथाम लगाने की जवाबदारी खनिज विभाग के अधिकारियों की होती हैं, लेकिन जब भी कार्रवाई के लिए टीम जाती हैं. विभाग के किसी कर्मचारी द्वारा पहले ही सूचना दे दी जाती हैं, जिससे कोई भी पकड़ में नहीं आता है और कार्रवाई केवल खाना पूर्ति बन कर रह जाती हैं.

ये भी पढ़ें: सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में विवादित प्रश्न: पेपर सेटर ब्लैकलिस्ट, अल्लाह वाले सवाल के बदले छात्रों को मिलेगा बोनस अंक

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com