विज्ञापन
This Article is From Jun 20, 2025

Iran Israel War: ईरान में फंसे रायपुर सेंट्रल जेल के सिपाही की बेटी और दामाद, 40 घंटे से नहीं हो पा रहा संपर्क

Raipur Citizens in Iran: ईरान और इजरायल के बीच जारी युद्ध के बीच रायपुर के बेटी और दामाद भी फंसे हुए हैं. रायपुर सेंट्रल जेल के सिपाही की बेटी और दामाद ईरान में फंसे हुए हैं, जिनको वापस लाने के लिए वे भारत सरकार से गुहार लगा रहे हैं.

Iran Israel War: ईरान में फंसे रायपुर सेंट्रल जेल के सिपाही की बेटी और दामाद, 40 घंटे से नहीं हो पा रहा संपर्क
रायपुर के दंपति ईरान में फंसे

Iran Israel War Update: ईरान और इजरायल के बीच युद्ध जारी है. दोनों देश एक-दूसरे पर जमकर मिसाइल और ड्रोन हमले कर रहे हैं. इसमें बीते एक महीने में कई लोगों की जान गई है. इसी बीच, अमेरिका के भी इस युद्ध में शामिल होने की खबर सामने आई है. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के रायपुर (Raipur) के भी एक दंपति ईरान में फंसे हुए हैं. रायपुर सेंट्रल जेल (Raipur Central Jail) के सिपाही की बेटी और उसके पति वहां हैं. उन्होंने बताया है कि पिछले 40 घंटे से उनकी बेटी और दामाद के साथ बात नहीं हुई है.

बुधवार को हुई थी अंतिम बार बात

रायपुर सेंट्रल जेल के सिपाही कासिम राजा की बेटी दामाद ईरान के कोम शहर में फंसे हुए है. परिजनों का कहना है कि बीते 40 घंटे से उनसे संपर्क टूट गया है. कासिम रजा की पत्नी ने बताया कि बुधवार की शाम उनकी अपनी बेटी और दामाद से बात हुई थी. उस समय बेटी घबराहट में बात कर रही थी. वे वर्तमान हालात को लेकर बहुत परेशान हैं.

ये भी पढ़ें :- Cultivating Land Lost: 17 करोड़ रुपये की बांध परियोजना में दो साल बाद भी नहीं मिला किसानों को मुआवजा, उपजाऊ जमीन जाने से परेशान अन्नदाता

सरकार से लगाई गुहार

कासिम और उसके परिवार वाले केंद्र और राज्य सरकार से अपनी बेटी और दामाद को ईरान से सुरक्षित वापस लाने की गुहार लगा रहे हैं. उनका कहना है कि ईरान में हालात सुरक्षित नहीं है. जल्द से जल्द बेटी और दामाद को भारत लाया जाए और उनकी मदद की जाए.

ये भी पढ़ें :- देर रात आंगन में सो रहे बेटे की चीख सुनकर दौड़ी आई मां, खौफनाक मंजर देख उड़ गए होश

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close