विज्ञापन
This Article is From Jan 15, 2025

दहेज़ के लोभी न सुधरेंगे, बहू को परेशान करके भी नहीं भरा दिल तो, सिर पर किया वार

Crime News : महिला की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया. पति, जेठ, सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ में चारों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस ने उनके खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और आगे की जांच जारी है.

दहेज़ के लोभी न सुधरेंगे, बहू को परेशान करके भी नहीं भरा दिल तो, सिर पर किया वार
फाइल फोटो

Crime : बलौदा बाजार जिले के पौंसरी गांव से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां दहेज और घरेलू विवाद के चलते एक महिला पर जानलेवा हमला किया गया. ससुराल वालों ने उसे शारीरिक प्रताड़ना दी. मानसिक रूप से प्रताड़ित कियाफ फिर जान से मारने की कोशिश भी की. पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद से ही उसका पति ईश्वर जांगड़े, जेठ जागेश्वर, सास महर बाई और ससुर इतवारी जांगड़े दहेज के लिए उसे परेशान करते थे. हर रोज उसे ताने दिए जाते थे और उसे अपमानित किया जाता था. विवाद इतना बढ़ गया कि मामूली झगड़े ने हिंसक रूप ले लिया.

दहेज़ के लिए बहू से की मारपीट

घटना के दिन पति और जेठ ने मिलकर महिला के सिर पर जोरदार वार किया. सास और ससुर ने भी हमले में उनका साथ दिया. महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और खून से लथपथ जमीन पर गिर पड़ी. महिला की चीखें सुनकर पड़ोसी तुरंत मौके पर पहुंचे. उन्होंने घायल महिला को बचाया और पुलिस को सूचना दी.

ये भी पढ़ें : 

• मसाज पार्लर में छापा, अंदर मिले सामान को देख पुलिस भी चौंक गई, क्या बोले SP ? 

• बॉस ने किया रेप तो लड़की ने ऑफिस में की खुदकुशी... WhatsApp ने खोले राज

• साड़ी का पल्लू कसकर महिला के साथ हैवानियत ! बदले के लिए शख्स ने पार की हदें

Latest and Breaking News on NDTV

महिला की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की. पति, जेठ, सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ में चारों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस ने उनके खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और आगे की जांच जारी है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com