विज्ञापन
This Article is From Apr 17, 2025

गरियाबंद में पेशी के लिए कोर्ट लाए गए बंदी की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोला राज

CG News: गरियाबंद में एक विचाराधीन बंदी की मौत हो गई है. उसे कोर्ट में पेशी के लिए लाया जा रहा था. तभी अचानक तबियत बिगड़ गई. 

गरियाबंद में पेशी के लिए कोर्ट लाए गए बंदी की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोला राज

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद कोर्ट में पेशी के दौरान विचाराधीन बंदी झुमुकलाल यादव की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई है. पोस्टमार्टम में इसका कारण पता चल गया है. लेकिन बिसरा रिपोर्ट का इंतजार है. 

पेशी के दौरान बिगड़ी तबीयत

गरियाबंद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. हत्या के गंभीर आरोप में बंद झुमुकलाल यादव उम्र 37 वर्ष की कल कोर्ट में पेशी के दौरान तबीयत बिगड़ गई. उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. झुमुकलाल यादव अमलीपदर का रहने वाला है. IPC की धारा 302, 201, 34 के तहत गरियाबंद जेल में बंद था.

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आज SDM और मेडिकल टीम की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया गया. गरियाबंद पुलिस और जेल प्रशासन ने पूरे मामले की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है.

ये भी पढ़ें 

 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

डॉ. हरीश चौहान ने प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के हवाले से बताया कि झुमुकलाल यादव की मौत ह्रदय गति रुकने (Cardiac Arrest) से हुई है. शरीर पर किसी तरह की चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं. हालांकि मौत की असली वजह की पुष्टि के लिए बिसरा (Viscera) रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. झुमुकलाल जैसे गंभीर आरोपी की कोर्ट में पेशी के दौरान अचानक मौत होना कई सवाल खड़े करता है. क्या यह सिर्फ एक प्राकृतिक मौत है, या इसके पीछे कोई साजिश भी है? बिसरा रिपोर्ट इस केस की आगे की दिशा तय कर सकती है.

ये भी पढ़ें फिर बदले गए रायपुर निगम के नेता प्रतिपक्ष, 10 नगर निगमों के लिए भी लिस्ट जारी 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com