विज्ञापन
This Article is From Jan 12, 2025

गरियाबंद कलेक्टर का बड़ा एक्शन, प्राचार्यों पर गिरी गाज, 36 स्कूल संस्था प्रमुखों को थमाया कारण बताओ नोटिस

36 school institution Notice: कलेक्टर ने अर्द्धवार्षिक परीक्षा में खराब परिणाम वाले स्कूलों पर गहरी नाराजगी जताते हुए कारण बताओ नोटिस थमाया है.

गरियाबंद कलेक्टर का बड़ा एक्शन, प्राचार्यों पर गिरी गाज, 36 स्कूल संस्था प्रमुखों को थमाया कारण बताओ नोटिस

Notice to 36 school institution heads in Gariaband: गरियाबंद जिले में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने कड़ा रुख अपनाया है. गरियाबंद के कलेक्टर ने 36 स्कूल संस्था प्रमुखों को कारण बताओ नोटिस थमाया है और संस्था प्रमुखों के दो-दो वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही हायर सेकेण्डरी स्कूल फिंगेश्वर के संस्था प्रमुख को भी हटाया गया है. इसके अलावा फिंगेश्वर के BRCC को कारण बताओ नोटिस जारी किया है.

 36 स्कूल के संस्था प्रमुखों के वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश

गरियाबंद कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने 36 स्कूल संस्था प्रमुखों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. दरअसल, कलेक्टर ने अर्द्धवार्षिक परीक्षा में खराब परिणाम वाले स्कूलों पर गहरी नाराजगी जताते हुए कारण बताओ नोटिस थमाया है. साथ ही 36 स्कूल के संस्था प्रमुखों के दो-दो वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए हैं. वहीं फिंगेश्वर के TD हायर सेकेंडरी स्कूल के संस्था प्रमुख को तत्काल हटाने का आदेश दिया गया है.

बीईओ और बीआरसीसी भी निशाने पर

शिक्षा की मॉनिटरिंग में लापरवाही बरतने पर फिंगेश्वर के बीईओ और बीआरसीसी को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. बैठक में कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि बोर्ड परीक्षा में 100 फीसदी सफलता दर हासिल करने के लिए 'गौरव गरियाबंद अभियान' चलाया जा रहा है, लेकिन कई स्कूल इसमें फेल साबित हुए हैं.

खराब रिजल्ट वालों पर कार्रवाई, बेहतर प्रदर्शन वालों को सम्मान

कलेक्टर ने कहा कि परीक्षा परिणाम सुधारने के लिए शिक्षकों और संस्था प्रमुखों को मुख्यालय में निवास करना होगा. साथ ही, खराब प्रदर्शन करने वाले विषय शिक्षकों पर भी कड़ी कार्रवाई होगी. इस बीच अच्छे रिजल्ट देने वाले स्कूलों के संस्था प्रमुखों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा.

बोर्ड परीक्षा की तैयारी होगी सख्त

मार्च में होने वाली बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम लाने के लिए प्रश्न बैंक ब्लूप्रिंट तैयार किया गया है. कलेक्टर ने कमजोर छात्रों के लिए विशेष कक्षाएं लगाने और शिक्षकों को पूरी गंभीरता से पढ़ाने के निर्देश दिए हैं.

ये भी पढ़े: CM मोहन MP के 1.26 करोड़ महिलाओं के खाते में आज डालेंगे 1553 करोड़, कैसे ले सकते हैं आप इसका लाभ?

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com