विज्ञापन
This Article is From Jul 19, 2025

भूपेश बघेल के बेटे की गिरफ्तारी पर गरमाई सियासत, कांग्रेस ने आंदोलन का किया ऐलान, 22 को करेगी आर्थिक नाकेबंदी

Chhattisgarh Latest News: ईडी की टीम शुक्रवार को पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया. अब इस मामले में प्रदेश की सियासत गरमा गई है.

भूपेश बघेल के बेटे की गिरफ्तारी पर गरमाई सियासत, कांग्रेस ने आंदोलन का किया ऐलान, 22 को करेगी आर्थिक नाकेबंदी

Chaitanya Baghel Arrested: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल (Chaitanya Baghel Arrested) की ED द्वारा गिरफ्तारी के बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई है. इस बीच शनिवार, 19 जुलाई को रायपुर में कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें चैतन्य की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने आंदोलन का ऐलान किया है. कांग्रेस 22 जुलाई को छत्तीसगढ़ के पांच संभागों में आर्थिक नाकेबंदी करेगी.

ED और केंद्र सरकार के खिलाफ 22 जुलाई को प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

मंगलवार, 22 जुलाई को कांग्रेस प्रदेश के 5 संभागों में ईडी (ED)और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी. साथ ही आर्थिक नाकेबंदी भी करेगी. इस बैठक में चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी पर चर्चा हुई. इसके बाद आंदोलन का रूपरेखा तैयार की गई. वहीं बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने की. 

कांग्रेस विधायक दल की बैठक में नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत, भूपेश बघेल, पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव समेत कई नेता शामिल हुए. 

पांच दिनों के लिए ईडी कस्टडी में चैतन्य बघेल

बता दें कि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई स्थित आवास पर शुक्रवार तड़के प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम पहुंची और छापेमारी की. इसके बाद ईडी की टीम ने भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया. चैतन्य बघेल को पांच दिनों के लिए ईडी कस्टडी में हैं. 

ये भी पढ़े: ED Raid: 'जैसा बोया वैसा काटना पड़ेगा...' राजनांदगांव सांसद संतोष पांडे का पूर्व CM भूपेश बघेल पर तंज

ये भी पढ़े:CM Mohan Yadav: आज विदेश दौरे से वापस लौटेंगे मोहन यादव, बार्सिलोना में पार्क गुएल-पिकासो संग्रहालय का करेंगे भ्रमण

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com