विज्ञापन
This Article is From Apr 07, 2026

Bhilai Plant Fire: भिलाई स्टील प्लांट में लगी भीषण आग, 5 लोग घायल, एक कर्मचारी के पैर में फ्रैक्चर

Bhilai Steel Plant Fire News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्थित भिलाई स्टील प्लांट में मंगलवार को अचानक भीषण आग लग गई. टर्बाइन सेक्शन में ब्लास्ट होने के बाद आग तेजी से फैल गई.

Bhilai Plant Fire: भिलाई स्टील प्लांट में लगी भीषण आग, 5 लोग घायल, एक कर्मचारी के पैर में फ्रैक्चर

Bhilai Steel Plant Fire: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्थित भिलाई स्टील प्लांट के पॉवर प्लांट-2 (पीबीएस-2) में मंगलवार को अचानक भीषण आग लग गई. टर्बाइन सेक्शन (25 मेगावाट टर्बाइन एरिया) में ब्लास्ट होने के बाद आग तेजी से फैल गई, जिससे चारों ओर धुआं छा गया. घटना के समय वहां मौजूद कर्मचारियों ने पीछे के रास्ते से भागकर अपनी जान बचाई.

सूचना मिलते ही आधा दर्जन से अधिक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं. संयंत्र प्रबंधन के उच्चाधिकारी भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे. फिलहाल आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है, लेकिन नुकसान का अभी आकलन नहीं हो सका है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार केबल जल गए हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

ये लोग हुए हैं घायल

घटना में कुल पांच लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो बीएसपी कर्मचारी और तीन ठेका श्रमिक शामिल हैं. एक बीएसपी कर्मचारी के पैर में फ्रैक्चर हुआ है, जबकि बाकी को हल्की चोटें आई हैं. आग की लपटें 10 फीट तक ऊपर उठ रही थीं. आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल सका है.

ये भी पढ़ें- प्रेमी पर झूठा केस, अधेड़ से कराई शादी... युवती की कहानी सुन हाईकोर्ट भी पसीजा, कहा- 'अपने मन का करो'

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com