विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Sep 07, 2023

महासमुंद: जमीन से 25 फीट ऊपर धान की खेती करते हैं किसान बीपी बिसाई !

आपने जमीन पर तो धान के खेत खूब देखे होंगे और खेती करने वाले किसानों को भी जानते होंगे लेकिन छत्तीसगढ़ के महासमुंद के एक किसान जमीन से 25 फीट ऊपर धान की खेती करते हैं. जानिए क्या है पूरी खबर?

Read Time: 3 min
महासमुंद: जमीन से 25 फीट ऊपर धान की खेती करते हैं किसान बीपी बिसाई !

आपने जमीन पर तो धान के खेत खूब देखे होंगे और खेती करने वाले किसानों को भी जानते होंगे लेकिन छत्तीसगढ़ के महासमुंद के एक किसान जमीन से 25 फीट ऊपर धान की खेती करते हैं...चौंकिए नहीं ! ये सच है ये किसान अपनी मकान के छत पर धान की खेती करते हैं. छत पर अजूबा खेती करने वाले इस किसान का नाम है बीपी बिसाई. 78 साल के बिसाई करीब 29 सालों से ये खेती कर रहे हैं. अगर आपको ये लग रहा है कि ये बस शौकिया खेती है तो हम आपको बता दें कि वे एक सीजन में अपने छत पर औसतन एक क्विंटल 60 किलो धान का उत्पादन कर लेते हैं. इनका रिकॉर्ड एक क्विंटल 80 किलो का है. 

323g1poo

बुजुर्ग किसान बीपी देसाई ने छत पर ही पेड़-पौधे भी उगाए हैं.

बीपी बिसाई ने अपने दो मंजिला 3200 वर्गफीट के मकान को करीब 3 दशक पहले ही हैगिंग गार्डन में तब्दील कर दिया था. वे अपने मकान की छत पर अलग-अलग सीजन में धान, गेहूं और सूरजमुखी की फसल उगाते हैं. इसके लिए उन्होंने छत पर करीब छह इंच मिट्टी डाल रखा है. उसके ऊपर वे करीब 3 इंच पानी डालते हैं. 25 फीट के ऊपर सिंचाई के लिए उन्होंने अपने घर के कुंए में ही मोटर लगा रखा है. खास बात ये है कि बिसाई के किराएदार भी इस अनोखी खेती में उनका सहयोग करते हैं. लाभ -हानि की चिंता से दूर बिसाई  ने अपने गार्डन में कपूर,रूद्राक्ष और सिन्दूर जैसे दुर्लभ वृक्षों को भी जीवित रखा है. काफी पहले वे छत पर केला, पपीता और गन्ना भी लगाते थे लेकिन अब वे औषधि पौधों की खेती भी कर रहे हैं. जिले के कृषि अधिकारी भी बीपी बिसाई द्वारा की जा रही अनोखी खेती की तारीफ किए बिना नहीं रह पाते. 
 

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
NDTV Madhya Pradesh Chhattisgarh
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Close