विज्ञापन
This Article is From Jul 21, 2023

छत्तीसगढ़ में ED का बड़ा एक्शन, IAS और कांग्रेस नेता के ठिकानों पर छापेमारी

अभी तक ये आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है कि किस मामले में छापेमारी की जा रही है, लेकिन सूत्रों ने कहा कि यह कथित चावल घोटाले से जुड़ा हो सकता है.

छत्तीसगढ़ में ED का बड़ा एक्शन, IAS और कांग्रेस नेता के ठिकानों पर छापेमारी
छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेता और पीसीसी कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल से जुड़े परिसरों पर छापेमारी
रायपुर:

प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच के तहत शुक्रवार को छत्तीसगढ़ में कुछ आईएएस अधिकारियों और एक कांग्रेस नेता के खिलाफ छापेमारी की है. अधिकारियों ने बताया कि भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी रानू साहू, कुछ अन्य नौकरशाहों और छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेता और पीसीसी कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल से जुड़े परिसरों पर छापेमारी की जा रही है.

छापेमारी के दौरान केंद्रीय अर्धसैनिक बल के जवानों को रायपुर में आईएएस अधिकारी साहू और अग्रवाल और कोरबा में कोरबा नगर निगम आयुक्त प्रभाकर पांडे के आवासों के बाहर देखा जा रहा है.

सूत्रों ने बताया कि ईडी द्वारा धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत एक नया मामला दर्ज करने के बाद यह कार्रवाई की जा रही है. हालांकि, अभी तक ये आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है कि किस मामले में छापेमारी की जा रही है, लेकिन सूत्रों ने कहा कि यह कथित चावल घोटाले से जुड़ा हो सकता है. एजेंसी राज्य में कथित कोयला खनन और शराब घोटाले की जांच कर रही है, जिसमें उसने राजनेताओं और उनसे जुड़े लोगों के अलावा आईएएस अधिकारियों सहित कुछ प्रमुख नौकरशाहों को गिरफ्तार किया है. अब ये जान लेते हैं कि आखिर कथित कोयला उगाही घोटाला क्या है? 

0faohgig

बता दें कि 18 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने एजेंसी से छत्तीसगढ़ में 2,000 करोड़ रुपये के कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में "हर तरह से अपना हाथ रखने" के लिए कहा था. 

ये भी पढ़ें :- 
इस साल सितंबर के बाद भारत की सरज़मीं से भी हो सकेंगे 'कैलाश पर्वत' के दर्शन

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com