CSVTU के कनिष्ठ सलाहकार के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज, लाखों रुपये की फीस गबन का है आरोप, मचा हड़कंप  

छत्तीसगढ़ के एक विश्व विद्यालय के पीएचडी शाखा में पदस्थ कनिष्ठ सलाहकार के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला पुलिस थाने में दर्ज हो गया है. इसके बाद हड़कंप मचा हुआ है. आइए जानते हैं... 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय में पीएचडी शोधार्थियों के फीस गबन का मामला सामने आया है. इसके बाद नेवई थाना पुलिस ने पीएचडी शाखा में पदस्थ कनिष्ठ सलाहकार सुनील कुमार प्रसाद के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर लिया है.

आरोप है कि विश्वविद्यालय के कुछ पूर्व अधिकारियों की मिलीभगत से शोधार्थियों की कुल 9 लाख 44 हजार 500 रुपये की फीस फर्जी रसीद जारी करके वसूल तो की गई, लेकिन वह राशि विश्वविद्यालय के खाते में जमा नहीं की गई.

फर्जीवाड़े के खुलासे के बाद विश्वविद्यालय में हड़कंप मच गया था. प्रारंभिक जांच में सामने आया कि वर्ष 2022 से 2025 के बीच यह अनियमितता की गई. इस दौरान कई शोधार्थियों की फीस विश्वविद्यालय के खाते में जमा नहीं हुई.शोधार्थियों से पूछताछ के दौरान जब उन्होंने अपनी रसीदें दिखाईं, तो खाते और रजिस्टर का मिलान करने पर फर्जीवाड़ा सामने आ गया.

जांच समिति का किया गया था गठन 

विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अरुण अरोड़ा ने इस मामले की छानबीन करवाने के लिए एक जांच समिति गठित की थी. समिति की रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद एफआईआर दर्ज करने का निर्णय लिया गया. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि इस शिकायत के बाद कनिष्ठ सलाहकार सुनील कुमार प्रसाद के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर लिया गया है. 

Advertisement

ये भी पढ़ें करोड़ों का फर्जीवाड़ा उजागर होते ही तीन प्राचार्य और चपरासी सस्पेंड, 11 प्रिंसिपल पर भी हो सकती है कार्रवाई

Topics mentioned in this article