विज्ञापन
This Article is From Aug 31, 2023

राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार दो दिनों के छत्तीसगढ़ प्रवास पर आ रही हैं द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मू पहली बार छ्त्तीसगढ़ के दौरे पर आ रही है दो दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति रायपुर और बिलासपुर के कार्यक्रम में शामिल होगी आज सुबह 11.05 विशेष विमान से रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेगी एयरपोर्ट पर गार्ड ऑफ हॉनर दिया जाएगा

राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार दो दिनों के छत्तीसगढ़ प्रवास पर आ रही हैं द्रौपदी मुर्मू
रायपुर:

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर आज राजधानी रायपुर पहुंचेंगी। वह इस दौरान रायपुर और बिलासपुर शहर में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि राष्‍ट्रपति मुर्मू दो दिवसीय प्रवास पर आ रही हैं और उनका यह पहला छत्तीसगढ़ प्रवास है.

सुबह 11 बजे तक पहुंचेंगी राष्ट्रपति

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति मुर्मू सुबह 11.05 बजे विशेष विमान से रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुचेंगी.अधिकारियों के अनुसार, वह पूर्वाह्न 11.35 बजे शहर के जगन्‍नाथ मंदिर में दर्शन और आरती कार्यक्रम में शामिल होंगी तथा बाद में वह 12.10 बजे विधानसभा मार्ग पर स्थित ब्रह्मकुमारी संस्‍थान के शांति सरोवर रिट्रीट सेंटर में 'सकारात्मक परिवर्तन का वर्ष' कार्यक्रम की शुरुआत करेंगी.

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति दोपहर बाद शहर के महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय का भ्रमण करेंगी और उनका रात्रि विश्राम राजभवन में होगा. कार्यक्रम के ब्योरे के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मू दूसरे दिन एक सितंबर को सुबह 9.15 बजे बिलासपुर रवाना होंगी और बिलासपुर के गुरु घासीदास विश्‍वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी. अधिकारियों ने बताया कि दोपहर बाद बिलासपुर से लौटने के बाद राष्ट्रपति राजधानी रायपुर स्थित राजभवन में जनजातीय समूहों के साथ चर्चा करेंगी. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के रायपुर और बिलासपुर प्रवास को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. 

 सुरक्षा में लगे 2000 पुलिस जवान


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे को लेकर सुरक्षा के सभी प्रोटोकॉल का पालन किया गया है. राजधानी रायपुर में राष्ट्रपति के काफिले के गुजरने वाले मार्गों पर   करीब 2000 जवान तैनात रहेंगे। 

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सड़क मार्ग पर लगेगा जाम

राष्ट्रपति की सुरक्षा के मद्देनजर जहां से काफिला गुजरेगा उस मार्ग पर ट्रैफिक रोका जाएगा. राष्ट्रपति के काफिले के गुजरने के 15 मिनट पहले और 5 मिनट बाद तक ट्रैफिक रोका जाएगा. इसके अलावा श्री राम मंदिर से भारत माता चौक तक 11:30 बजे से 11:45 बजे तक ट्रैफिक जाम रहेगा और भगत सिंह चौक से कलेक्ट्रेट चौक राज भवन तक 2:55 से 3:10 तक ट्रैफिक जाम रहेगा

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close