विज्ञापन
This Article is From Jun 18, 2025

बीच-बचाव कराने आए पुलिस कर्मियों पर पालतू कुत्ते से कटवाया, एक कॉन्स्टेबल घायल; 3 महिला समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Jashpur Hindi News: थाने में आरोपी परिवार ने एक फरियादी के साथ मारपीट शुरू कर दी. इस दौरान जब पुलिसकर्मी बीच-बचाव कराने लगे तो आरोपी परिवार के इशारे पर पालूत कुत्ते ने एक कॉन्स्टेबल पर हमला कर दिया और पैर में काट लिया.

बीच-बचाव कराने आए पुलिस कर्मियों पर पालतू कुत्ते से कटवाया, एक कॉन्स्टेबल घायल; 3 महिला समेत 5 आरोपी गिरफ्तार
जशपुर में गिरफ्तार आरोपी परिवार.

मध्य प्रदेश के जशपुर जिले के बगीचा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराने आए फरियादी के साथ एक परिवार के लोगों ने धावा बोल दिया. उसके साथ जमकर मारपीट की गई. आरोप है कि बीच-बचाव करने आए पुलिस कर्मियों को पालतू कुत्ते से कटवाया गया. मामले में पुलिस ने तीन महिला और दो पुरुषों सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

दरअसल, जशपुर एसएसपी शशिमोहन सिंह ने बताया कि बीती रात बगीचा निवासी दीपक जयसवाल थाने में मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराने आया था. उसी समय आरोपी सागिर हुसैन, साबिर हुसैन, जाकिर हुसैन और उसके घर की महिलाएं थाना पहुंच गईं. इस दौरान उन्होंने थाना परिसर में ही प्रार्थी दीपक जयसवाल, उसके भाई और उसके संग आए व्यक्तियों के साथ मारपीट शुरू कर दी.

पुलिस कर्मियों ने किया बीच-बचाव

मारपीट होता देखकर ड्यूटी में तैनात आरक्षक धनेश्वर राम ने दोनों पक्ष व उसके साथियों के साथ थाना परिसर में मारपीट करने से मना किया. जिस पर आरोपी पक्ष भड़क गए और कॉन्स्टेबल धनेश्वर मिंज के साथ झूमा झटकी करने लगे, जिससे पुलिसकर्मी गिर गए.

तभी बीच-बचाव करने आए थाना के प्रधान आरक्षक लक्ष्मण सिंह व एएसआई राजकुमार पैकरा के साथ भी आरोपियों ने धक्का मुक्की की. इस दौरान आरोपियों ने अपने पालतू कुत्ते को इशारा कर दिया, जिसने धनेश्वर राम के पैर में काट लिया. इससे धनेश्वर राम गंभीर रूप से घायल हो गए. मौके पर अन्य पुलिस स्टाफ के पहुंचने पर सभी आरोपी थाने से भाग गए  थे.

न्यायिक रिमांड पर भेजा

पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पांच को हिरासत में ले लिया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया.

ये भी पढ़ें- दिल्ली से रायपुर पहुंची फ्लाइट में आधे घंटे तक फंसे रहे यात्री, तकनीकी खामी के चलते लॉक हो गया था गेट

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com