विज्ञापन

धमतरी में रेलवे का एक्शन, सिहावा चौक से बस स्टैंड तक चलेगा बुलडोजर, 7 दुकानें तोड़ी  

Dhamtari News: रेलवे प्रशासन की ओर से अतिक्रमणकारियों को 6 अप्रैल तक जगह खाली करने का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन समय सीमा खत्म होने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया. इसके बाद सोमवार सुबह रेलवे ने बुलडोजर के साथ कार्रवाई शुरू कर दी.

धमतरी में रेलवे का एक्शन, सिहावा चौक से बस स्टैंड तक चलेगा बुलडोजर, 7 दुकानें तोड़ी  
Dhamtari Railway Encroachment Bulldozer Action

Dhamtari Railway Encroachment Bulldozer Action: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में सोमवार 6 अप्रैल को रेलवे ने सख्त कार्रवाई करते हुए बस स्टैंड के पास अतिक्रमण पर बुलडोजर चला दिया. रेलवे की इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. यह कार्रवाई सिहावा चौक से लेकर बस स्टैंड तक की गई, मौके पर रेलवे अधिकारियों के साथ भारी पुलिस बल और निगम की टीम तैनात है. 

Latest and Breaking News on NDTV

कार्रवाई की जानकारी लगते ही धमतरी विधायक मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का विरोध जताया. उनका कहना है कि जिन लोगों के पास वैध दस्तावेज हैं, उनकी दुकानों को नहीं तोड़ा जाना चाहिए और उन्हें खाली करने के लिए समय दिया जाना चाहिए. विधायक ने आरोप लगाया कि वैध दुकानों पर भी कार्रवाई की जा रही है.

12 पसलियां टूटीं, हड्डियों के टुकड़ों से फटा दिल, PM रिपोर्ट में दहलाने वाला खुलासा, हैवानियत के बाद हत्या का मामला

Latest and Breaking News on NDTV

तय डेट के बाद रेलवे ने शुरू किया एक्शन  

बता दें कि रेलवे प्रशासन ने पहले ही अतिक्रमणकारियों को 6 तारीख तक जगह खाली करने का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन समय सीमा खत्म होने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया. इसके बाद 6 अप्रैल की सुबह रेलवे ने बुलडोजर के साथ कार्रवाई शुरू कर दी. खबर लिखे जाने तक सात दुकानों पर बुलडोजर चल चुका है और कार्रवाई लगातार जारी है. हालांकि, इस पूरे मामले पर रेलवे अधिकारियों ने कोई भी बयान देने से इनकार कर दिया है.

16 साल के बच्चे से शादीशुदा महिला ने किया गंदा काम, होटल बुलाकर बनाए संबंध, इंस्टाग्राम से दोस्ती; जानें मामला

 

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close