विज्ञापन
This Article is From Oct 12, 2025

BJP का मंडल अध्यक्ष गिरफ्तार, पानी पीने के बहाने आदिवासी महिला के घर में घुसकर की थी छेड़छाड़ 

BJP Mandal Adhyaksha Arrested: आदिवासी महिला से छेड़छाड़ के गंभीर आरोप में भाजपा मंडल अध्यक्ष को पुलिस ने  गिरफ्तार कर लिया है. 

BJP का मंडल अध्यक्ष गिरफ्तार, पानी पीने के बहाने आदिवासी महिला के घर में घुसकर की थी छेड़छाड़ 

BJP Mandal Adhyaksh Arrest: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक बड़ी खबर है. यहां के बेलरगांव के भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोहर दास मानिकपुरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उस पर आदिवासी महिला ने छेड़छाड़ करने के गंभीर आरोप लगाए हैं. इस घटना के बाद वह कई दिनों से फरार चल रहा था. 

ये लगे हैं आरोप 

धमतरी जिले के नगरी सिहावा क्षेत्र के ग्राम बेलर गांव में भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोहर दास मानिकपुरी एक आदिवासी महिला के घर गए थे. पानी पीने के बहाने घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ की थी. इस घटना के बाद महिला ने  लिखित शिकायत FIR बेलरगांव थाने में की थी. इसके बाद पुलिस महिला से छेड़खानी करने वाले भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोहर दास की पता तलाश कर रही थी. वह फरार चल रहा था.

पुलिस कर रही है जांच

इस पूरे मामले में आखिरकार फरार चल रहे बीजेपी के मंडल अध्यक्ष  मनोहर दास मानिकपुरी को गिरफ्तार कर लिया है .पुलिस अफसरों का कहना है कि मामले क जांच की जा रही है, इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी. 

ये भी पढ़ें Train Schedule: यात्रीगण कृपया ध्यान दें... उज्जैन स्टेशन से जाने वाली कई ट्रेनों के शेड्यूल बदले, 4 निरस्त, 52 का मार्ग बदला 

ये भी पढ़ें पुलिस वालों ने किया DSP के साले का मर्डर! दो के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज, बहुत चौंकाने वाली है शॉर्ट पीएम रिपोर्ट 

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close