छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन: धमतरी कलेक्ट्रेट का घेराव, जान‍िए कांग्रेस‍ियों की क्‍या हैं मांगें  

Congress Protest in Dhamtari Chhattisgarh: धमतरी में मनरेगा का नाम बदलने और धान खरीदी की समस्या को लेकर कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया. कांग्रेस ने मनरेगा नाम बहाल करने और शेष किसानों की धान खरीदी की मांग की, साथ ही उग्र आंदोलन की चेतावनी दी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Congress Protest in Dhamtari Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले आज कांग्रेसियों ने जनपद कार्यालय के सामने से पैदल मार्च करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया. नारेबाजी करते हुए बड़ी संख्या में कांग्रेसी कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और वहां घेराव किया.

मनरेगा के नाम बदलने का विरोध

कांग्रेसियों ने कहा कि उनकी पहली मांग मनरेगा बचाओ संग्राम से जुड़ी है. कांग्रेस का आरोप है कि केंद्र सरकार कानून को कमजोर करने का प्रयास कर रही है. 

Advertisement
वर्ष 2025 में पेश की गई VB-GRAM G (विकसित भारत की राम जी ग्रामीण भारत) योजना का नाम बदलकर मनरेगा किए जाने से मजदूर वर्ग के लोग भ्रम और परेशानी का सामना कर रहे हैं. कांग्रेस ने साफ कहा कि इस योजना का नाम वापस मनरेगा ही रखा जाए, क्योंकि इससे करोड़ों ग्रामीण मजदूर जुड़े हुए हैं.

धान खरीदी नहीं होने से किसान परेशान

कांग्रेस की दूसरी बड़ी मांग जिले में धान खरीदी से जुड़ी है. कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कई किसानों की अब तक धान खरीदी नहीं हो पाई है, जिससे किसान दर-दर भटकने को मजबूर हैं. सरकार ने खरीदी की अवधि दो दिन बढ़ाई थी, लेकिन इसके बावजूद कई किसानों को राहत नहीं मिली. कांग्रेस ने मांग की कि जिन किसानों की धान खरीदी शेष है, उनकी तत्काल खरीदी की जाए ताकि वे अपनी उपज बेच सकें. 

यह भी पढ़ें- Kawasi Lakhma: 2 बार बेस्ट सरपंच, 1998 से लगातार MLA, अब जेल से बाहर आकर क्यों छोड़ना पड़ेगा छत्तीसगढ़?

Congress Protest in Dhamtari Chhattisgarh

प्रदर्शन के दौरान तनाव का माहौल

कांग्रेसियों ने कई घंटों तक कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया. इस दौरान पुलिस अधिकारी और सुरक्षा बल बड़ी संख्या में मौजूद रहे. प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस बल के बीच झूमा-झटकी का माहौल भी देखने को मिला.

राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

कांग्रेसियों ने अपनी दोनों मांगों को लेकर जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा. साथ ही चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं की गईं, तो आगे उग्र आंदोलन करने के लिए वे बाध्य होंगे.

Advertisement

इस प्रदर्शन में तारिणी चंद्राकर (जिला अध्यक्ष कांग्रेस), अंबिका मरकाम (सिहावा विधायक), हिना ध्रुव (कांग्रेस महासचिव) और इंदिरा देवहारी (अपर कलेक्टर धमतरी) सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे. 

यह भी पढ़ें- कवासी लखमा की र‍िहाई पर स‍ियासत: क्‍या क‍िसी ने षड्यंत्र करके फंसाया? जानें BJP-कांग्रेस के दावे 

Advertisement