विज्ञापन
This Article is From Oct 01, 2025

CM साय की बड़ी घोषणा, छत्तीसगढ़ के 4 बड़े शहरों में बनेंगे सियान गुड़ी, दिव्यांगजनों के लिए भी किया ये ऐलान

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि राज्य में बुजुर्गों की देखभाल के लिए विशेष सुविधा युक्त वृद्धाश्रम बनाए जाएंगे, जिन्हें 'सियान गुड़ी' कहा जाएगा.

CM साय की बड़ी घोषणा, छत्तीसगढ़ के 4 बड़े शहरों में बनेंगे सियान गुड़ी, दिव्यांगजनों के लिए भी किया ये ऐलान

Chhattisgarh CM Vishnu Deo Sao: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि वृद्धजन हमारे मार्गदर्शक और अमूल्य संस्कृति के वाहक हैं. वृद्धजनों की देखभाल सरकार और समाज दोनों की साझी जिम्मेदारी है. केंद्र और राज्य सरकार वृद्ध नागरिकों के पेंशन, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा और सम्मानपूर्ण जीवन के लिए समर्पित योजनाओं को लगातार मजबूत बना रही है. मुख्यमंत्री बुधवार को रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में स्थित कृषि मंडपम में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के राज्य स्तरीय आयोजन को संबोधित कर रहे थे.

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में बुजुर्गों की विशेष देखभाल के लिए राज्य में सियान गुड़ी बनाए जाएंगे, जहां वृद्धों की देखभाल की जाएगी. सबसे पहले प्रदेश के चार बड़े शहरों रायपुर, बिलासपुर, कोरबा और दुर्ग में पीपीपी मॉडल पर वृद्धाश्रम बनेंगे. साथ ही उन्होंने दिव्यांगजनों के सहायक उपकरणों की रिपेयरिंग के लिए रायपुर में सर्विस सेंटर बनाने की घोषणा की. सीएम साय ने नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत राज्यभर में जागरूकता के लिए 25 नशामुक्ति रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी लोकगीत एवं नृत्य प्रस्तुति दी गई और स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गया.

बुजुर्गों का सम्मान करें

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वृद्धजन दिवस (Senior Citizens Day) हमें अपने दायित्वों को याद दिलाने का अवसर है. "मेरे गुरु ने मुझे सिखाया है कि माता-पिता की सेवा ही ईश्वर की पूजा है. मैंने अपने गुरु के संस्कार और आदर्शों का हमेशा पालन किया है. हम सभी को यह सच्चाई नहीं भूलनी चाहिए कि आज हमारे बुजुर्ग जिस अवस्था में हैं, कल हम सभी उसी अवस्था में होंगे. उन्होंने जनता से अपील की कि वे वृद्धजनों का सम्मान करें और उन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करें, ताकि उनका जीवन और अधिक सुरक्षित, सम्मानजनक और खुशहाल बन सके."

14 लाख बुजुर्ग पेंशन योजनाओं का उठा रहे लाभ

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बुजुर्गों के लिए संचालित पेंशन योजनाओं में 14 लाख से बुजुर्ग लाभान्वित हो रहे हैं. आयुष्मान भारत और शहीद वीर नारायण सिंह स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत अब तक 8 लाख से अधिक बुजुर्गों को निशुल्क चिकित्सा सुविधा दी गई है. मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना और रामलला दर्शन योजना से 50 हजार से अधिक बुजुर्ग लाभान्वित हुए हैं.

प्रदेश में 35 वृद्धाश्रम

समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि प्रदेश के 35 वृद्धाश्रमों में 1049 वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल की जा रही है और 6 जिलों में प्रशामक देखरेख गृह संचालित हैं. विभागीय हेल्पलाइन के माध्यम से अब तक 54 हजार से अधिक वरिष्ठजनों की समस्याओं का समाधान किया गया है.

ये भी पढ़ें- बाप ने बेटे के साथ मिलकर उसकी गर्लफ्रेंड को मार डाला, 22 दिन बाद सामने आई कत्ल करने की वजह

पर्यटन साथी पहल: जिला प्रशासन रायपुर और इज माय ट्रिप के बीच एमओयू

कार्यक्रम में पर्यटन साथी पहल के लिए ईज़ माई ट्रिप और जिला प्रशासन के मध्य एमओयू हुआ. मुख्यमंत्री ने इस विशेष पहल के लिए जिला प्रशासन की टीम को बधाई दी और कहा कि युवाओं के लिए रोजगार नए अवसर खुलेंगे और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. पर्यटन साथी पहल के तहत युवाओं को आईटीआई सड्डू में टूर गाइड के रूप में प्रशिक्षित किया जाएगा. प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रति बैच 50 युवाओं को शामिल किया जाएगा और प्रशिक्षण तीन महीने में पूरा होगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com