विज्ञापन
Story ProgressBack

Chhattisgarh : चुनाव से पहले शहरी जनता को रिझाने की कोशिश, मंत्री ने नगरीय निकायों को बांटे 56.23 करोड़ रुपए

Chhattisgarh: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद नगरीय प्रशासन विभाग ने निकायों के लिए बड़ी राशि जारी की है. किस्त के रुप में 6 नगर निगमों को 20.05 करोड़, 4 नगर पालिकाओं को 7.61 करोड़ और 20 नगर पंचायतों को 28.57 करोड़ रुपए मिलेंगे. 

Chhattisgarh : चुनाव से पहले शहरी जनता को रिझाने की कोशिश, मंत्री ने नगरीय निकायों को बांटे 56.23 करोड़ रुपए

Minister distributed big amount the urban bodies: नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने अधोसंरचना विकास (Infrastructure development) के लिए प्रदेश के 30 नगरीय निकायों को कुल 56 करोड़ 23 लाख 19 हजार रुपए जारी किए हैं. उप मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव (Arun Sao) के अनुमोदन के बाद विभाग ने अधोसंरचना मद से नगरीय निकायों को ये राशि आवंटित की है. विभाग ने राज्य के छह नगर निगमों के लिए 20 करोड़ चार लाख 94 हजार रुपए, चार नगर पालिकाओं के लिए सात करोड़ 61 लाख आठ हजार रुपए और 20 नगर पंचायतों के लिए 28 करोड़ 57 लाख 17 हजार रुपए जारी किए हैं. 

पहले के कामों का नहीं हुआ था भुगतान 

बता दें कि इस साल लोकसभा  चुनाव और साल के अंत तक छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव (Municipal elections) होने हैं. इसके पहले शहरी वोटरों को भी रिझाने राजनीतिक पार्टियां कोशिश कर रही हैं. प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव (Arun Sao) ने प्रदेश की नगरीय निकायों के लिए बड़ी राशि जारी की है. इनमें से रायपुर नगर निगम को अगर छोड़ दें तो बाकी सारे निकायों के लिए पूर्व की कांग्रेस सरकार के स्वीकृत कामों की राशि की किस्ते हैं. भुगतान रुकने की वजह से कई पुराने काम अटके हुए थे. ऐसे में अब राशि जारी होने के बाद अब निकाय के कामों में एक बार फिर से गति आएगी. इधर प्रदेश के निकायों के लोगों ने नए कामों के लिए भी सरकार से स्वीकृति की मांग की है. 

जानें इन निकायों के लिए इतनी राशि हुई जारी 

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने अधोसंरचना विकास कार्यों के लिए रायपुर नगर निगम के लिए 26 लाख रुपए, रिसाली नगर निगम के लिए पांच करोड़ रुपए, बिलासपुर नगर निगम के लिए चार करोड़ छह लाख 96 हजार रुपए, रायगढ़ नगर निगम के लिए एक करोड़ 38 लाख 30 हजार रुपए, अंबिकापुर नगर निगम के लिए दो करोड़ 84 लाख 38 हजार रुपए और चिरमिरी नगर निगम के लिए छह करोड़ 49 लाख 30 हजार रुपए आबंटित किए हैं। विभाग द्वारा अहिवारा नगर पालिका के लिए तीन करोड़ नौ लाख आठ हजार रुपए, बेमेतरा नगर पालिका के लिए दो करोड़ 55 लाख रुपए, सक्ती नगर पालिका के लिए एक करोड़ 87 लाख रुपए एवं मनेंद्रगढ़ नगर पालिका के लिए दस लाख रुपए की राशि जारी की गई है.

इसे इतना मिला 

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने समोदा नगर पंचायत के लिए एक करोड़ 89 लाख रुपए, टुंड्रा नगर पंचायत के लिए पांच लाख 58 हजार रुपए, फिंगेश्वर नगर पंचायत के लिए एक करोड़ 56 लाख 56 हजार रुपए, पाटन नगर पंचायत के लिए एक करोड़ 98 लाख रुपए, डौंडीलोहारा नगर पंचायत के लिए 89 लाख 75 हजार रुपए, गंडई और छुरिया नगर पंचायत के लिए 70-70 लाख रुपए, बोड़ला नगर पंचायत के लिए 40 लाख रुपए और पिपरिया नगर पंचायत के लिए 18 लाख 97 हजार रुपए बांटे गए हैं. 

ये भी पढ़ें Chhattisgarh: सरकार ने ACB व EOW में किया बड़ा उलटफेर, 32 अफसरों को भेजा गृह विभाग, 25 नए अधिकारी नियुक्ति

नगर पंचायतों के लिए भी जारी हुए 

वहीं गीदम नगर पंचायत के लिए तीन करोड़ 24 लाख रुपए, गौरेला नगर पंचायत के लिए एक करोड़ 40 लाख रुपए, नया बाराद्वार नगर पंचायत के लिए एक करोड़ 92 लाख 71 हजार रुपए, शिवरीनारायण नगर पंचायत के लिए 79 लाख रुपए, नवागढ़ नगर पंचायत के लिए एक करोड़ 51 लाख 65 हजार रुपए, बरमकेला नगर पंचायत के लिए ढाई करोड़ रुपए, पत्थलगांव नगर पंचायत के लिए एक करोड़ 25 लाख 42 हजार रुपए, कुनकुरी नगर पंचायत के लिए दो करोड़ 49 लाख 68 हजार रुपए, लखनपुर नगर पंचायत के लिए एक करोड़ 62 लाख एक हजार रुपए, प्रतापपुर नगर पंचायत के लिए एक करोड़ नौ लाख 84 हजार रुपए और झगराखंड नगर पंचायत के लिए दो करोड़ 35 लाख रुपए जारी किए गए हैं. 

ये भी पढ़ें रामलला दर्शन के लिए छत्तीसगढ़ से चली स्पेशल ट्रेन, भक्तों में गजब का उत्साह

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
NDTV Madhya Pradesh Chhattisgarh
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
बारिश में सब कुछ हुआ तहस-नहस ! एक टीके के लिए पार करनी पड़ रही नदी
Chhattisgarh : चुनाव से पहले शहरी जनता को रिझाने की कोशिश, मंत्री ने नगरीय निकायों को बांटे 56.23 करोड़ रुपए
13 Years Old Girl Gang Raped After Midnight Threat Crime News in Hindi Chhattisgarh Bilaspur
Next Article
नशे की हालत में 13 साल की लड़की से गैंगरेप, रात को 2 बजे भेजा था ये मेसेज
Close
;