![CG Nikay Chunav Result: बीजेपी की बम-बम, जानें तीनों निकायों में कितनी सीटों पर खिला कमल, कहां मिली कांग्रेस को जीत CG Nikay Chunav Result: बीजेपी की बम-बम, जानें तीनों निकायों में कितनी सीटों पर खिला कमल, कहां मिली कांग्रेस को जीत](https://c.ndtvimg.com/2025-02/52nisvg_chhattisgarh-nikay-chunav-results-2025_625x300_15_February_25.jpg?im=FitAndFill,algorithm=dnn,width=773,height=435)
Chhattisgarh Nikay Chunav Results 2025: छत्तीसगढ़ में विधानसभा और लोकसभा चुनावों में शानदार जीत के बाद बीजेपी शनिवार को राज्य के अधिकांश नगरीय निकायों के चुनावों में बड़ी जीत हासिल की.
मुक्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और चुनावी वादों को पूरा करने के दम पर पार्टी ने सभी दस महापौर पदों पर जीत हासिल की.
11 फरवरी को 10 नगर निगमों, 49 नगर परिषदों और 114 नगर पंचायतों सहित 173 नगरीय निकायों के लिए चुनाव हुए थे.
कहां खिला कमल, कहां मिली कांग्रेस को जीत?
नगर निगम
कुल- 10
1. बीजेपी- 10
2. कांग्रेस - शून्य
3. निर्दलीय - शून्य
नगरपालिका
कुल- 49
1. बीजेपी- 35
2. कांग्रेस- 8 - तखतपुर, मुंगेली, कटघोरा, महासमुंद, बागबाहरा, सूरजपुर, मंदिर हसौद, अभनपुर
3. आप-1 - बोदरी
4. निर्दलीय 5 - अहिवारा, सक्ती, पेंड्रा, अकलतरा, सिमगा
नगर पंचायत
कुल 114
1. बीजेपी- 81
2. कांग्रेस- 22
3. बीएसपी- 1
4. निर्दलीय- 10
आप का भी खुला खाता...
विपक्षी कांग्रेस ने आठ नगर परिषदों और 22 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद जीता, जबकि आम आदमी पार्टी (आप) ने एक नगर परिषद और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने एक नगर पंचायत में अध्यक्ष पद जीता. निर्दलीय उम्मीदवारों ने पांच नगर परिषदों और दस नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद जीता.
साय ने बताया ऐतिहासिक दिन
भाजपा ने अधिकांश नगर निगम वार्डों में जीत हासिल की है या आगे चल रही है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक दिन है, जो राज्य के राजनीतिक इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित होगा.
ये भी पढ़ें- CG Nikay Chunav Result: निकाय चुनाव में मिली जीत से BJP गदगद, कांग्रेस को करारा झटका, हार-जीत की ये रहीं 5 बड़ी वजहें