विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Dec 02, 2023

क्या Raman Singh को मिलेगी फिर से कमान? जानिए कैसा रहा है सियासी सफर

Dr. Raman Singh Introduction: डॉ. रमन सिंह का जन्म छत्तीसगढ़ के वर्तमान कबीरधाम (कवर्धा) जिले के ग्राम ठाठापुर (अब रामपुर) में एक कृषक परिवार में 15 अक्टूबर, 1952 को हुआ था. 1975 में आयुर्वेदिक मेडिसिन में बी.ए.एम.एस. की उपाधि प्राप्त की. रमन सिंह के परिवार में पत्नी वीणा सिंह और दो बच्चे अभिषेक सिंह और स्मिता सिंह हैं.

क्या Raman Singh को मिलेगी फिर से कमान? जानिए कैसा रहा है सियासी सफर

Dr. Raman Singh Profile: आयुर्वेदिक डॉक्टर से राजनेता बने डॉक्टर रमन सिंह (Dr. Raman Singh) की राजनीतिक जीवन में उनके नाम कई बड़ी सफलता रही. कहा जाता है कि एक फोन कॉल ने उनकी किस्मत बदल दी. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा चुनाव 2023 (Assembly Election 2023) में राजनांदगांव (Rajnandgaon) से भाजपा (BJP) के प्रत्याशी डॉ. रमन सिंह की राजनीतिक सफलता के बारे में कहा जाता है कि एक फोन कॉल ने उनकी किस्मत बदल दी. दरअसल, साल 2000 में अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) की सरकार में डॉ. रमन सिंह केंद्रीय राज्य मंत्री थे.

छत्तीसगढ़ निर्माण के बाद 2003 में पहला विधानसभा चुनाव होना था. तीन सालों में अजीत जोगी के नेतृत्व में कांग्रेस और मजबूत हुई थी, लेकिन बीजेपी में बिखराव की स्थिति थी. ऐसे में तत्कालीन बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वेंकैया नायडू ने दो वरिष्ठ सांसदों रमेश बैस और दिलीप सिंह जूदेव को प्रदेश बीजेपी की कमान देनी चाही, लेकिन वे तैयार नहीं हुए. इसके बाद नायडू ने फोन कर डॉ. रमन से बात की, तो वे तैयार हो गए. लिहाजा, उन्हें ये जिम्मेदारी दे दी गई. फिर साल 2003 के चुनाव में बीजेपी को 90 में से 50 सीटों पर जीत मिली. इसके बाद रमन सिंह छत्तीसगढ़ के पहले निर्वाचित मुख्यमंत्री बने.

Latest and Breaking News on NDTV

रमन सिंह की जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी (Important Information of Dr. Raman Singh)

उम्र (Dr. Raman Singh Age):                                  70 वर्ष
शिक्षा (Dr. Raman Singh Education):                    बी.ए.एम.एस.
पार्टी (Dr. Raman Singh's Party)                            भारतीय जनता पार्टी
चुनाव क्षेत्र (Dr. Raman Singh's Constituency):     राजनांदगांव
राज्य (Dr. Raman Singh's State):                          छत्तीसगढ़

डॉ. रमन सिंह की व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information of Dr. Raman Singh)

डॉ. रमन सिंह का जन्म छत्तीसगढ़ के वर्तमान कबीरधाम (कवर्धा) जिले के ग्राम ठाठापुर (अब रामपुर) में एक कृषक परिवार में 15 अक्टूबर, 1952 को हुआ था. 1975 में आयुर्वेदिक मेडिसिन में बी.ए.एम.एस. की उपाधि प्राप्त की. रमन सिंह के परिवार में पत्नी वीणा सिंह और दो बच्चे अभिषेक सिंह और स्मिता सिंह हैं.

ये भी पढ़ेंः मध्य प्रदेश में 5वीं बार लेंगे सीएम पद की शपथ के सवाल पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा... 'जिंदाबाद'
 

डॉ. रमन सिंह राजनीतिक सफर (Political Career of Dr. Raman Singh)

डॉ. रमन सिंह जनसंघ के वक्त से भी भगवा पार्टी से जुड़े थे. 1990 और 1993 में वे मध्यप्रदेश विधानसभा के सदस्य रहे. लेकिन उनके राजनीतिक करियर को एक नया आयाम उस वक्त मिला, जब वे साल 1999 में हुए लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की. इसके बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने उन्हें अपनी सरकार में वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री बनाया.

इसके बाद 2003 में जब छत्तीसगढ़ राज्य का पहला चुनाव होना निश्चित हुआ, तो भारतीय जनता पार्टी में ऐसे व्यक्ति की तलाश हुई, जो चुनावों से पूर्व के निर्णायक महीनों में पार्टी संगठन को गतिशील कर सके. ऐसे में संगठन क्षमता और सबको साथ लेकर चलने की दक्षता से संपन्न डॉ. रमन सिंह को यह दायित्व सौंपा गया. उनके नेतृत्व में पहली बार बीजेपी को छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनावों में बड़ी सफलता मिली. एक दिसम्बर 2003 को छत्तीसगढ़ के इतिहास में भाजपा के विजय दिवस के रूप में दर्ज किया गया. डॉ. रमन सिंह छत्तीसगढ़ के प्रथम निर्वाचित मुख्यमंत्री बने. जिसके बाद से वे लगातार 15 वर्षों तक इस पद पर काबिज रहे.


ये भी पढ़ेंः अब 5 नहीं 4 राज्यों में होगी 3 दिसंबर को मतगणना, मध्य प्रदेश में चाक चौबंद के साथ तैयारी

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
NDTV Madhya Pradesh Chhattisgarh
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
बारिश में सब कुछ हुआ तहस-नहस ! एक टीके के लिए पार करनी पड़ रही नदी
क्या Raman Singh को मिलेगी फिर से कमान? जानिए कैसा रहा है सियासी सफर
13 Years Old Girl Gang Raped After Midnight Threat Crime News in Hindi Chhattisgarh Bilaspur
Next Article
नशे की हालत में 13 साल की लड़की से गैंगरेप, रात को 2 बजे भेजा था ये मेसेज
Close
;