विज्ञापन

Chhattisgarh News: लॉटरी में कार का झांसा देकर 80 लाख की ठगी, 3 साल तक चलता रहा फर्जी खेल

Chhattisgarh News: धमतरी जिले में लॉटरी के नाम पर एक युवक से 80 लाख रुपये से ज्यादा की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Chhattisgarh News: लॉटरी में कार का झांसा देकर 80 लाख की ठगी, 3 साल तक चलता रहा फर्जी खेल

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ऑनलाइन ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक को लॉटरी में कार जीतने का लालच देकर करीब 80 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी कर ली गई. मामला भखारा थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस अब अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी हुई है.

लॉटरी में कार जीतने का दिया झांसा

जानकारी के मुताबिक, भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम इर्रा निवासी कमलेश ठाकुर ने साल 2022 में ऑनलाइन कुछ सामान मंगवाया था. इसके कुछ दिन बाद एक अज्ञात नंबर से कॉल आया, जिसमें उसे लॉटरी में कार जीतने की बात कही गई. ठग ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही कार उसके घर पहुंचा दी जाएगी.

प्रोसेसिंग फीस के नाम पर शुरू हुई ठगी

ठग ने शुरुआत में प्रोसेसिंग चार्ज के नाम पर पैसे मांगे. इसके बाद अलग-अलग बहाने बनाकर लगातार पैसों की मांग की जाती रही. पीड़ित ने भरोसे में आकर कई बार ऑनलाइन और बैंक ट्रांसफर के जरिए रकम भेजी.

3 साल में 80 लाख से ज्यादा की ठगी

धमतरी CSP अभिषेक चतुर्वेदी के अनुसार, आरोपी ने साल 2022 से 2025 के बीच अलग-अलग किश्तों में 80 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी की है. जब लंबे समय तक कार नहीं मिली तो पीड़ित को शक हुआ और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई.

पुलिस जांच में जुटी, लोगों को दी चेतावनी

फिलहाल पुलिस ने अज्ञात ठग के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आरोपी की पहचान और लोकेशन का पता लगाने की कोशिश की जा रही है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह के लालच या लॉटरी के झांसे में न आएं.

यह भी पढ़ें- MP News: यहां थाने में भी होती है चोरी, थाने के परिसर में 2000 लीटर डीजल से भरा पिकअप टैंकर हो गया खाली

यह भी पढ़ें-  चुनावी बहस से नाराज होकर सगे मामाओं ने भांजे का कीचड़ में घोंटा था दम, अब ता उम्र भुगतेंगे ये सजा

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com