विज्ञापन
This Article is From Aug 20, 2025

छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, तीनों नए मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ

Chhattisgarh cabinet expanded: छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, तीनों नए मंत्रियों ने लीं पद और गोपनीयता की शपथ

छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, तीनों नए मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ

Chhattisgarh Cabinet Member List: छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है. तीनों नए मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ लीं, जिसमें गुरु खुशवंत साहेब, राकेश अग्रवाल, गजेंद्र यादव शामिल हैं. तीनों नए मंत्रियों को राज्यपाल रमेन डेका ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. इस शपथ ग्रहण के साथ ही पहली बार छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रिमंडल में 14 सदस्य शामिल हो गए हैं. 

अभी इन मंत्रियों के पास इन विभागों की जिम्मेदारी

1. विष्णु देव साय (मुख्यमंत्री)- सामान्य प्रशासन,स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, जनसंपर्क, खनिज साधन, ऊर्जा, वाणिज्यिक कर (आबकारी), परिवहन , धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन व संस्कृति विभाग, अन्य विभाग (जो किसी मंत्री को आबंटित नहीं हुआ हो).

2. अरूण साव (उप मुख्यमंत्री)- लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विधि और विधायी कार्य व नगरीय प्रशासन

3. विजय शर्मा (उप मुख्यमंत्री)-  गृह व जेल, पंचायत व ग्रामीण विकास, तकनीकी शिक्षा व रोजगार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग.

4. राम विचार नेताम- आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग व अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास व किसान कल्याण.

5. ओ.पी. चौधरी- वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास व पर्यावरण, योजना आर्थिक व सांख्यिकी विभाग.

6. लक्ष्मी राजवाड़े-  महिला व बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग की जिम्मेदारी.

7. दयाल दास बघेल- खाद्य, नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता संरक्षण विभाग की जिम्मेदारी.

8. केदार कश्यप- संसदीय कार्य, वन व जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास व सहकारिता मंत्रालय का जिम्मा.

9. टंकराम वर्मा- खेलकूद व युवा कल्याण, राजस्व व आपदा प्रबंधन विभाग की जिम्मेदारी मिली है.

10. श्याम बिहारी जायसवाल- लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, बीस सूत्रीय कार्यान्वयन

11. लखन लाल देवांगन- वाणिज्य और उद्योग व श्रम

12. गुरु खुशवंत साहेब- अभी विभाग का बंटवारा हुआ.

13. राकेश अग्रवाल- ---

14.गजेंद्र यादव- ----

ये भी पढ़े: कौन हैं गुरु खुशवंत? परिवार सहित पहुंचे राजभवन, आज मंत्री पद की लेंगे शपथ
 


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com